तेरापंथ भवन पर्वत पाटिया में जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा और राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के निर्देशन में तेरापंथी सभा और ज्ञानशाला पर्वत पाटिया के तत्वावधान में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा 2025 का आयोजन पर्वत पाटिया भवन में किया गया। ज्ञानशाला गुजरात अंचल की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती संगीता जी राठौड़ पर्वत पाटिया ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा व्यवस्थापिका श्रीमती कुसुम जीबोथरा मुख्य प्रशिक्षिका खुशबू जी पींचा ज्ञान शाला पर्वत पाटिया के संयोजक रवि जी मालू सभा के उपाध्यक्ष संजय जी बोहरा कोषाध्यक्ष महेन्द्र जी बोथरा संगठन मंत्री पवन जी बुचा युवक परिषद के अध्यक्ष अमित जी बुचा मंत्री अशोक जी कोचर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन जी बैद की उपस्थिति में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा के पेपर खोले गए।
केंद्र व्यवस्थापिका श्रीमती कुसुम जी बोथरा ने मंगल पाठ सुनाकर सभी प्रशिक्षको को शुभकामनाएं प्रेषित की।सभा से संजय जी बोहरा महिला मंडल की मंत्री श्रीमती मधु जी झाबक ने सभी टीचर्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी।सह मुख्य प्रशिक्षिका सीमा जी ओर सुमित्रा जी का विशेष सहयोग रहा।इस परीक्षा में विज्ञ से चार प्रशिक्षको ने एग्जाम दिया। विशारद की परीक्षा दो प्रशिक्षकों ने दी। निरीक्षण के लिए ज्ञानशाला गुजरातअंचलकेविशिष्टतमआंचलिक संयोजक श्रीमान प्रवीण जी मेडतवाल सहसंयोजक श्रीमान राजेश जी बाफना पधारे। निरीक्षक के रूप में संगीता जी राठौड़ ने पूरे समय तक ज्ञानशाला में अपनी सेवाएं दी।आपका हार्दिक आभार। सभा एवं युवक परिषद के पदाधिकारीयो का विशेष सहयोग रहा।सभी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं धन्यवाद।
पर्वत पाटिया ज्ञान शाला प्रशिक्षक परीक्षा 2025

