मुंबई। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के निर्देशन में एवं आँचलिक संयोजिका श्रीमती राजश्री कच्छारा के निर्देशन में मुंबई ज्ञानशाला द्वारा आयोजित शिशु संस्कार बोध परीक्षा में मुम्बई ज्ञानशाला की 64 शाखाओं से 1105 ज्ञानार्थी व लगभग 175 प्रशिक्षक बहने परीक्षा में सहभागी बनी जो कि सराहनीय है एवं अपने आप में एक मिसाल है ।
मुम्बई ज्ञानशाला की आंचलिक सह संयोजिका श्रीमती अंजू चौधरी ने सभी प्रशिक्षक बहनों , ज्ञानार्थीयो एवं अभिभावकों के श्रम की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। श्रीमती राजश्री जी ने परीक्षा के पूर्व सभी प्रशिक्षक बहनों को शिशु संस्कार बोध के पाठ्यक्रम को कंठस्थ करवाया और लिखित व मौखिक परीक्षा द्वारा बहनों के ज्ञान को बढ़ाया व प्रशिक्षक बहनों परीक्षा लेने के लिए सक्षम बनाया व कार्य के प्रति सजग बनाया। विभागीय संयोजिका श्रीमती चंचल परमार ने प्रशिक्षक बहनों के जज्बे को सराहा और परीक्षा पत्र आवंटन में अपना दायित्व निर्वहन किया । मुंबई ज्ञानशाला की ज़ोंन् संयोजिका बहनो के श्रम से परीक्षा में सुचारू व्यवस्था रही और परीक्षा बहुत ही सुचारु रूप से आयोजित हुई।
प्रशिक्षकों की मेहनत है आज रंग लायी ,
Highlights
- शिशु संस्कार बोध परीक्षा ने सफलता की गूंज फैलायी

