मुंबई:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन भी दिया और अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना नाम चेंज कर लिया है। दरअसल, प्रियंका ने अब अपने नाम के आगे जोनस जोड़ दिया है और अब उनका पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस है।
शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा को देख इमोशनल हो गए थे निक
प्रियंका ने अपनी शादी के कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की थी, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ जिसमें आप देखेंगे कि जब प्रियंका अपने ब्राइडल लुक में तैयार होकर निक जोनस की तरफ आती हैं तो निक भावुक हो जाते हैं। वो अपनी दुल्हन को देख अपने आंसू नहीं रोक पाते। वीडियो में आप देखेंगे कि निक अपने आंसू पोंछते हैं और उनके भाई जो जोनस उनको देखते हैं।
इन सब के बीच एक इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका को ‘ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट’ कह दिया था। मैगजीन ने प्रियंका की शादी को लेकर कई सवाल उठाए थे। मैगजीन के यह तक कह दिया था कि प्रियंका ने निक को शादी करने के लिए फंसाया है। मैगजीन के लिए लिखने वाली महिला जर्नलिस्ट ने लिखा कि इस शादी में कोई असली फीलिंग्स नहीं हैं और ये शादी निक के इच्छा के खिलाफ हुई है।
इस आर्टिकल के सामने आने पर निक के बड़े भाई जो जोनस ने टि्वटर पर लिखा, ‘ये बहुत अपमानजनक है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वहीं जो की मंगेतर और प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने ट्वीट में कहा ये बहुत ही अनुचित और खटिया है। बहुत निराश हूं कि द कट ने किसी को इतनी घटिया बातें लिखने के लिए प्लैटफॉर्म दिया।
प्रियंका चोपड़ा पर इतना बड़ा आरोप लगाने के बाद इस मैगजीन और पत्रकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विवाद बढ़ा तो इस आर्टिकल को वापस ले लिया गया। मैगजीन ने एडिटर ने अपने नोट में लिखा, ये आर्टिकल हमारे स्टैंडर्ड से मैच नहीं करता इसलिए मैं ये आर्टिकल वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं।
प्रियंका चोपड़ा का नया नाम

