By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में 17 भारत से होंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में 17 भारत से होंगे

Last updated: December 7, 2018 9:23 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:एक ग्लोबल इकॉनमिक रिसर्च रिपोर्च के मुताबिक जीडीपी के हिसाब से दुनिया के 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में भारत का प्रभुत्व दिखेगा। इन 20 शहरों में से 17 भारत से होंगे। ऑक्सफर्ड इकनॉमिक्स नाम के एक रिसर्च हाउस ने कहा है कि भविष्य की जीडीपी ग्रोथ की तुलना की जाए तो 2019 से 2035 के बीच 20 सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में 17 भारत से होंगे। इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नै का प्रदर्शन सबसे शानदार होगा।
इस समय अवधि के दौरान टॉप 10 तेजी से बढ़ते शहरों में सूरत को पहली पोजिशन पर रखा गया है। इसके बाद आगरा और बेंगलुरु हैं। हैदराबाद चौथे पोजिशन पर है, जिसके बाद नागपुर, तिरुपुर, राजकोट, तिरुचिरापल्ली, चेन्नै और विजयवाड़ा हैं। सूरत के बढ़ने की वजह इसका प्रमुख डायमंड ट्रेडिंग व प्रोसेसिंग सेंटर होने के साथ साथ एक मजबूत आईटी सेक्टर होना भी है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नै टेक्नॉलजी हब के लिए जाने जाते हैं औऱ यहां बड़ी फाइनैंशल सर्विस फर्म्स भी हैं। भारत के बाहर नोम पेन्ह 2019 से 2035 के बीच दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता शहर होगा। इसी तरह अफ्रीका के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में दार अस सलाम टॉप पर होगा।
जनसंख्या के लिहाज से टॉप पर मुंबई
अगर 2035 में जनसंख्या की बात की जाए तो इस लिहाज में टॉप 10 शहरों में मुंबई पहले स्थान पर होगा। ऑक्सफर्ड इकॉनमिक्स के ग्लोबल सिटीज रिसर्च हेड रिचर्ड हॉल्ट ने कहा कि 2035 तक भारतीय शहरों की कंबाइंड जीडीपी चीन (या नॉर्थ अमेरिका, यूरोप) के शहरों की तुलना में कम ही होगी। हालांकि उनके मुताबिक इस अनुमान में भारतीय शहर स्टार परफॉर्मर रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि शहरों की कुल जीडीपी की बात की जाए तो चीन के शहरों का योगदार काफी खास होगा। 2035 तक शंघाई लंदन के साथ दुनिया की चौथे सबसे बड़ी शहरी इकॉनमी होगा। अनुमान के मुताबिक 2027 में सारे एशियाई शहरों की कुल जीडीपी पहली बार नॉर्थ अमेरिकी या यूरोपीय शहरों की कंबाइंड जीडीपी को पार कर जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक 2035 तक एशियाई शहरों की जीडीपी 17 फीसदी तक अधिक हो जाएगी। इनमें अकेले चीन के शहर नॉर्थ अमेरिका या यूरोप के शहरों की तुलना में ज्यादा जीडीपी वाले होंगे। हालांकि न्यू यॉर्क तब भी अपने बड़े फाइनैंस और बिजनस सर्विस सेक्टर की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी शहरी इकॉनमी होगा। इसके बाद तोक्यो, लॉस एंजिलिस का नाम आएगा, जबकि चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से शंघाई और लंदन काबिज रहेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका चोपड़ा का नया नाम
Next Article मैं अपमानित महसूस कर रही हूं और ये सभी महिलाओं का अपमान:वसुंधरा राजे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुकूल व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी रखें धैर्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 14, 2026
“पंजाबी भाषा में है अलग खुशी” – सोनल चौहान ने शेयर किया खास अनुभव
entertainment
May 14, 2026
‘NEET’ पेपर लीक मामले को लेकर मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन
Mumbai / Maharshtra
May 14, 2026
बस्ती: माँ ने ही कर दी 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
state
May 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?