सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी बोले, अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश रहा साथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी बोले, अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश रहा साथ

Last updated: May 17, 2019 5:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज की वोटिंग से पहले बीजेपी अभी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। बीजेपी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए में धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव अभियान जनता को धन्यवाद ज्ञापन था।
पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है।
इससे पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि दो बार चुनाव ऐसे हुए जब आईपीएल मैच को बाहर ले जाना पड़ा था।
अमित शाह  ने कहा कि ये चुनाव अभियान आजादी के बाद भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला और विस्तृत अभियान रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जो अनुभव आया है उसमें जनता हमसे आगे रही है, भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता से भी ज्यादा उत्साह और उमंग इस बार देश की जनता ने दिखाई।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार को 5 साल समाप्त होने को आए हैं कि नरेन्द्र मोदी प्रयोग को जनता ने स्वीकारा है। मैं विश्वास से कह रहा हूं कि विगत चुनाव से भी ज्यादा बहुमत से नरेन्द्र मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें मुद्दे गायब थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, 23 मई को पता चलेगा कि जनता क्या चाहती है
Next Article 2020 में गांधी जयंती पर रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की ‘रैम्‍बो’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 5, 2026
पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक प्रदूषण दूर करने का आह्वान
social
October 5, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र दक्षिण मुंबई
social
October 5, 2026
जैन रथयात्रा में 50 हजार से अधिक धर्मप्रेमियों का उमड़ा सैलाब
social
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?