कांदिवली। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर कांदिवली द्वारा प्रेक्षाध्यान के जन जागृति अभियान का वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ के मार्गदर्शन में कांदिवली में रामनगर में प्रेक्षाध्यान का यह अवदान पहुंचे हर घर हर द्वार, करें जन-जन का कल्याण इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
प्रेक्षाध्यान बने जन-जन का अभियान, सबको मिले स्वस्थता का अमुल्य उपहार ,हर व्यक्ति का चहु़मुखी हो विकास के साथ स्वयं से स्वयं का करे साक्षात्कार इस आह्वान के साथ श्री दुगड ने इस कार्यक्रम का आगाज किया जय अंबे सार्वजनिक उत्सव मंडल ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अच्छा सहयोग किया। प्रशिक्षिका श्रीमती चंचल सिंह ने घर-घर जाकर सबको निमंत्रण दिया केंद्र के कुछ साधक साधिकाओं के अलावा 50 भाई बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया श्री दुगड ने अपनी चीर परिचित शैली में सवा घंटे का प्रशिक्षण दिया जिसमें दीर्घ श्वांस प्रेक्षा समताल श्वांस प्रेक्षा, महाप्राण ध्वनि अनुलोम विलोम, एवं प्रेक्षा चिकित्सा व मुद्रा के बारे में सुव्यवस्थित जानकारी प्रदान की।
पहली बार प्रेक्षाध्यान के अद्भुत अनोखे कार्यक्रम को सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए कई बहनों ने प्रेक्षा ध्यान केन्द्रो से जुड़ने का इच्छा व्यक्ति की ।जय अंबे सार्वजनिक उत्सव मंडल के अध्यक्ष मंत्री व चंचल सिंह परिवार का सम्मान किया गया। जैसा कि आप सबको विदित है प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में दुगड़ दंपति द्वारा संचालित मुंबई का यह लोकप्रिय प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र 365 दिन बिना किसी अवकाश के चलता हुआ 29 वर्षो से चल रहा है। और यह दुनिया का सबसे लम्बा प्रेक्षाध्यान केंद्र नियमित चलने वाला पहला केंद्र बन चुका है। आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम अनुकंपा और आशीर्वाद हमेशा दुगड़ दंपति और प्रेक्षा ध्यान केंद्र पर बरसता रहता है। दुगड दंपति का दृढ संकल्प एवं टीम का पुरा सहयोग हमेशा रहता है।


