मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र द्वारा प्रेक्षाध्यान केंद्र श्री कृसांगली आकुर्ली माता मंदिर देवस्थान पर दिनांक 13 मार्च 2026 को विशेष कार्यशाला का सुन्दर आयोजन बहुत अच्छी उपस्थिति में किया गया। प्रातः काल 6-15 बजे से 7-45 बजे तक प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला का सुन्दर आयोजनअशोक नगर कांदिवली में मुंबई में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भावना के साथ श्री दुगड ने किया। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने ऑक्सीजन लेवल शरीर में कैसे चेक करें। सर्दी के दिनों में रात्रि में विशेष क्या ध्यान रखें। वृद्धावस्था प्रेक्षाध्यान द्वारा कैसे स्वस्थ रहें अनेक प्रेक्षाध्यान के विशेष प्रयोग करवाए। प्रेक्षा चिकित्सा द्वारा अनेक बीमारियों के इलाज बताए।
समताल श्वांस प्रेक्षा का आपने ध्यान का सुंदर प्रयोग करवाया, पैरों की स्पेशल एक्सरसाइज करवायी। अनुलोम विलोम कपालभाति भस्त्रिका चंद्रभेदी भ्रामरी आदि प्राणायाम के प्रयोग भी करवाए। जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। अंत में संकल्प करवाया और लाडनूं के शिविरों व गतिविधियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दुगड दंपति के संचालकत्व में चार प्रेक्षाध्यान केंद्र चलते हैं तथा यह बहुत अच्छे व्यवस्थित ढंग से चल रहे हैं। जिओ फाइबर टीवी प्लेटफार्म पर 4087 महोत्सव टीवी चैनल पर प्रातः 7-45 से 8-15 बजे तक प्रेक्षाध्यान व योग का टेलीकास्ट होता है।


