कांदिवली (मुंबई)। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षा ध्यान योग साधना केंद्र प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गार्डन कांदिवली द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
मंगल भावना के साथ ईला बेन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सब ने एक साथ प्रेक्षा गीत का सामूहिक संघान किया। केंद्र की सह संचालिका श्रीमती विमला देवी दुगड़ ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के व्यक्तित्व के बारे में बताया एवं उनके अवदानों की चर्चा की उनके व्यक्तित्व के बारे सुन्दर जानकारी दी।
केंद्र के संचालक एवं निर्देशक वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा प्रेक्षा ध्यान के प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञजी विश्व के माने हुए दार्शनिक थे उनमें सागर सी गहराई थी तो पर्वत सी ऊंचाई भी थी। उनमें पानी की तरह शीतलता थी अमृत की तरह दुर्लभ नहीं थे सुलभ थे। उन्होंने विश्व कल्याण के लिए प्रेक्षा ध्यान जैसा अवदान दिया। प्रेक्षा प्रशिक्षिका विमला पटेल ने भी अपना वक्तव्य दिया। प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला देवी दुगड़ दीर्घ श्वांस प्रेक्षा समताल श्वास प्रेक्षा का प्रयोग करवाये।
प्रेक्षा फाउंडेशन: आचार्य महाप्रज्ञ जी के जन्मदिवस पर सुंदर कार्यक्रम का आयोजन

