सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रदर्शनकारी हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जमा, लगाए ‘आजादी’ के नारे; चीन ने हिंसा को ‘आतंकवाद’ से जोड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

प्रदर्शनकारी हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जमा, लगाए ‘आजादी’ के नारे; चीन ने हिंसा को ‘आतंकवाद’ से जोड़ा

Last updated: August 13, 2019 9:08 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

हांगकांग:लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारियों के सोमवार को हांगकांग हवाईअड्डे पर उमड़ने के बाद यहां से विमानों का परिचालन रद्द कर दिया गया। अपनी उड़ानों से हवाईअड्डा पर उतरने वाले यात्रियों का स्वागत हजारों की संख्या में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने किया, जिन्होंने ”आजादी” के लिए लड़ाई के नारे लगाए। उनमें से ज्यादातर प्रदर्शनकारी काले कपड़ों में थे। रविवार रात प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में एक महिला के चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह अफवाह है कि उसने इस घटना में अपनी दृष्टि खो दी।

प्रदर्शनकारियों ने पोस्टरों में उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया, उसका चेहरा खून से लथपथ है। बैनर पर ”आंख के बदले आंख लिखा” हुआ है। एक प्रदर्शनकारी के हाथों में मौजूद तख्ती पर लिखा था, ”हांगकांग हमारी हत्या कर रहा है। हांगकांग अब सुरक्षित नहीं रह गया है।” हवाईअड्डे की दीवारें, खंभे और अवरोधक लाल रंग से लिखे पोस्टरों से अटे पड़े हैं, जिन पर ”आंख के बदले आंख” लिखा पढ़ा जा सकता है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा, ”हांगकांग के लोगों को अवश्य ही आगे आना चाहिए और डरना नहीं चाहिए।” प्रदर्शनकारी शुक्रवार से हवाईअड्डे पर धरना दे रहे हैं।

इस बीच, हवाईअड्डा अधिकारियों ने एक बयान में कहा, ”यहां से जाने वाली वे उड़ानें, जिन्होंने ‘चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर ली और दूसरे स्थानों से हांगकांग रवाना हो चुकी उड़ानों के अलावा आज यहां से उड़ान भरने वाले और यहां आने वाली सभी उड़ानों को रद्द किया जाता है।” वहीं, चीन ने हांगकांग में पुलिस अधिकारियों पर पेट्रोल बम फेंकने वाले हिंसक प्रदर्शनकारियों की सोमवार को निंदा की और इस हिंसा को ”आतंकवाद” से जोड़ा।

स्टेट काउंसिल के हांगकांग और मकाऊ मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता यांग गुआंग ने कहा, ”हांगकांग के कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के लिए लगातार बेहद खतरनाक उपकरणों का इस्तेमाल किया है, जो पहले से ही एक गंभीर हिंसक अपराध है और यह आतंकवाद के उभरने का पहला लक्षण है।” उन्होंने बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”यह हांगकांग के कानून के नियमों और सामाजिक व्यवस्था को ध्वस्त करता है।” लोकतंत्र समर्थक हजारों प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की चेतावनियों की अवहेलना करते हुए रविवार को लगातार 10वें सप्ताह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। हांगकांग पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डोम्बिवली में सेजल अजित कोठारी की 9 की तपस्या की अनुमोदना कार्यक्रम का आयोजन
Next Article अमेरिका का नया VISA नियम, ग्रीन कार्ड की चाहत रखने वाले भारतीयों को दे सकता है झटका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026
ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत सामायिक दिवस का आयोजन हुआ
social
September 10, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: सामायिक दिवस पर समता एवं कषाय मुक्ति की साधना का दिया संदेश
social
September 10, 2026
दक्षिण मुंबई: समायिक दिवस पर धर्माराधना से गूंजा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?