सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका का नया VISA नियम, ग्रीन कार्ड की चाहत रखने वाले भारतीयों को दे सकता है झटका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिका का नया VISA नियम, ग्रीन कार्ड की चाहत रखने वाले भारतीयों को दे सकता है झटका

Last updated: August 13, 2019 9:16 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिका अब विदेशियों को ग्रीन कार्ड नहीं देगा या फिर यह कहें कि वहां ग्रीन कार्ड लेना अब और भी मुश्किल होने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन 60 दिनों के बाद एक ऐसा नियम लाने जा रही है, जिसमें यह प्रावधान किया गया है। इस नियम के मुताबिक, अमेरिका बाहर के देशों से आए लोगों को ग्रीन कार्ड जारी नहीं करेगा और ना ही उन्हें अस्थायी तौर पर जारी किसी वीजा को बढ़ाने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे लोगों में वे शामिल हैं जिन्हें फूड स्टाम्प और हाउसिंग रेंट जैसे किसी भी अन्य तरीके की सरकारी सुविधा मिल रही है। माना जा रहा है कि भारतीयों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

ट्रंप प्रशासन ने कानूनी आव्रजकों के अमेरिकी नागरिक बनने की राह को और मुश्किल बनाते हुए सोमवार को कहा कि ‘फूड स्टांप’ या ‘हाउसिंग असिस्टेंस’ जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ लेने वालों को ग्रीन कार्ड देने से इनकार किया जा सकता है। गृह सुरक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नये नियम में स्पष्ट किया गया है कि इन सुविधाओं का लाभ ले रहे लोगों को ग्रीन कार्ड (कानूनी स्थायी निवास) नहीं दिया जाएगा। उन्हें दूतावास के अधिकारी को यह विश्वास दिलाना होगा कि वे अमेरिकी सरकार के उन कार्यक्रमों का लाभ नहीं लेंगे जो उसके नागरिकों के लिए हों।

अमेरिका आने की चाह रखने वाले विदेशियों को आम तौर पर यह साबित करना होता है कि उनके पास पर्याप्त आय है जिससे वे अमेरिका की सरकारी सुविधाओं पर बोझ नहीं बनेंगे। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक नये नियम के प्रभावी होने के बाद उनकी आय ज्यादा होना जरूरी हो जाएगा। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि जो लोग अमेरिका आना चाहते हैं या यहां बसना चाहते हैं उन्हें अपनी जरूरतें खुद पूरी करनी होंगी और वे सार्वजनिक लाभ पर निर्भर नहीं होंगे।

ग्रीन कार्ड पर प्रत्येक देश के हिसाब से लगी सीमा से मुख्यत: फायदा भारत जैसे देशों से एच-1 बी वर्क वीजा पर काम कर रहे हाई-टेक पेशेवरों को फायदा होगा जिनके लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार एक दशक से भी ज्यादा वक्त का है। हाल के कुछ अध्ययनों में कहा गया कि एच-1 बी वीजा प्राप्त भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए यह इंतजार 70 साल से भी ज्यादा का है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रदर्शनकारी हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जमा, लगाए ‘आजादी’ के नारे; चीन ने हिंसा को ‘आतंकवाद’ से जोड़ा
Next Article अनुच्छेद 370:100वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर भारत का अंग नहीं रहेगा: वाइको; मनमोहन बोले- देश गहरे संकट में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?