सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों ने देश-विदेश की यात्राओं पर खर्च किए 393 करोड़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों ने देश-विदेश की यात्राओं पर खर्च किए 393 करोड़

Last updated: May 12, 2019 10:13 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने देश-विदेश की यात्राओं पर गत पांच वित्तीय वर्ष में 393 करोड़ रुपये खर्च किए। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद सामने आई।
शहर के एक आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से यह जानकारी मांगी थी कि प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट साथियों ने फॉरेन ट्रैवल इक्सपेंसेस (एफटीइ) और डोमेस्टिक टै्रवल इक्सपेंसेस (डीटीइ) के तहत मई 2014 से अब तक कितना खर्च किया।
मोदी सरकार ने विदेश यात्रा व्यय पर दिसंबर 2018 में राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में जानकारी दी थी कि जून 2014 से मोदी की विदेश यात्राओं पर चार्टर्ड फ्लाइट, विमान के रखरखाव तथा हॉटलाइन सुविधाओं के एवज में 2,021 करोड़ रुपये खर्च हुए।
आरटीआइ के जवाब में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर 263 करोड़ जबकि देश में की गई यात्राओं पर 18 करोड़ रुपये खर्च हुए। जहां तक राज्य मंत्रियों की बात है तो उनकी विदेश यात्राओं में 29 करोड़ तो देश में की गई यात्राओं पर 53 करोड़ रुपये खर्च हुए।
सरकार की ओर से यात्रा व्यय की जानकारी देते हुए पे एंड अकाउंट ऑफिस ऑफ कैबिनेट अफॉयर्स के सीनियर अकाउंट ऑफिसर सतीश गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों की विदेश एवं देश में की गई यात्राओं में वित्त वर्ष 2014-15 से 2018-19 में 393.58 करोड़ रुपये व्यय हुए। कैबिनेट मंत्रियों तथा प्रधानमंत्री की यात्राओं पर 311 करोड़ जबकि राज्य मंत्रियों की देश -विदेश की यात्राओं पर 82 करोड़ रुपये व्यय हुए।
पीएमओ ने कहा कि देश के अंदर प्रधानमंत्री की यात्राओं में होने वाले व्यय का ब्योरा अलग से नहीं रखा जाता, क्योंकि प्रधानमंत्री को अलग-अलग विभागों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होता है। इसी तरह प्रधानमंत्री की चुनाव प्रचार से जुड़ी यात्राओं का भी प्रधानमंत्री कार्यालय हिसाब-किताब नहीं रखता है।
पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक, मोदी ने मई 2014 से 22 फरवरी 2019 तक 49 विदेशी दौरे किए। वेबसाइट में 49 विदेश यात्राओं पर चार्टर्ड फ्लाइट पर आए व्यय आदि की जानकारी दी गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Student Of The Year 2 Box Office Collection: पहले दिन कमाई 12 करोड़
Next Article वॉटरमेलन जैपर
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?