By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: होली पर ऐसे रखें त्वचा और बालों का ध्यान, बनी रहेगी खूबसूरती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

होली पर ऐसे रखें त्वचा और बालों का ध्यान, बनी रहेगी खूबसूरती

Last updated: March 8, 2020 1:03 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

होली पर रंगों से खेलना ज्यादातर लोगों को भाता है, लेकिन रंगों का बालों और त्वचा पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इससे बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं, इसकी जानकारी दे रही हैं सौदर्य विशेषज्ञा भारती तनेजा

-जिन्हें एक्जिमा या एटॉपिक डर्मेटाइटिस की शिकायत है, उन्हें रंगों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में होली से पहले ही अपने डॉक्टर की सलाह लें। चेहरे के संवेदनशील हिस्सों पर रंग न लगाएं।
-होली खेलने से पहले कोहनी और शरीर के ड्राई पाट्र्स पर वैसलीन जरूर लगा लेनी चाहिए। तेल से चेहरे व शरीर पर अच्छ से  मसाज करें ताकि तेल त्वचा में घुस जाए और त्वचा के ऊपर उसकी एक परत बन जाए।
-चेहरे पर तेल लगाने के बाद  मेकअप जरूर कर लें। इसके लिए चेहरे पर बेस लगा लें और उसको पाउडर से सेट कर लें, ताकि आप खूबसूरत भी लगें और आपकी त्वचा रंगों के नुकसान से भी सुरक्षित रहे। होंठों पर लिपस्टिक लगाने और आंखों पर मेकअप करने से आंखें व होंठों को सुरक्षा मिलती है।
-होली के रसायन वाले रंगों से बालों को रूखा और बेजान होने से बचाने के लिए उसकी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए होली खेलने से पहले बालों में प्राकृतिक तेल जैसे जैतून या नारियल के तेल की मालिश जरूर करें।
-होली खेलने के दो दिन पहले बालों में शैंपू न करें। इससे पोर्स बंद रहेंगे, जिससे रंग अंदर नहीं जा पाएगा और बाल खराब नहीं होंगे।
-अगर सफेद बाल कलर करवाने वाली स्थिति में हो चुके हैं, तो होली के रंग उन पर अच्छी तरह चढ़ सकते हैं। ऐसे में बालों में चढ़े रंग महीने भर तक नहीं उतरते। इसलिए होली खेलने से पहले अपने बाल डाई करना न भूलें।
-रंग लगाने के बाद अगर त्वचा के किसी हिस्से में जलन होने लगे, तो सबसे पहले इसे ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद इस पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
-सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह ब्रश कर लें। ब्रश करने मात्र से ही सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलती है।
-अगर आपने गीले रंगों का प्रयोग किया है, तो पहले सादे पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद बालों से रंग साफ करने के लिए मग में पानी के साथ नीबू का रस मिला लें, फिर इससे अपने बालों को धोएं। अब उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
-रंग छुड़ाने के लिए माइल्ड सोप या बेबी सोप का इस्तेमाल करने की कोशिश करें, क्योंकि हार्ड सोप लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
-रंग छुड़ाने के लिए स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्क्रब आप घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच चोकर, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच चावल के आटे में थोडी सी खस-खस, कुछ बूंदें शहद और टमाटर का गूदा मिलाएं और इससे शरीर पर स्क्रब कर लें। इससे रंग साफ होगा और त्वचा चमकदार व गोरी नजर आएगी।
-दही में बेसन, ऑरेंज पील पाउडर, थोड़ी सी हल्दी, नीबू और एक चम्मच ऑलिव ऑंयल मिला कर स्क्रब तैयार कर लें। इससे भी रंग आसानी से हट जाएगा और त्वचा कोमल बनी रहेगी।

रंग हटाने के बाद-
-त्वचा साफ करने के बाद चंदन की क्रीम से मसाज करें। चंदन त्वचा को मुलायम बनाता है।
-नहाने के बाद हाथों और शरीर पर बॉडी क्रीम या लोशन लगाएं। साबुन और पानी से त्वचा शुष्क हो जाती है, इसलिए क्रीम जरूर लगाएं।
-बालों को खुद ही सूखने दें। ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें।
-बालों के सूखने के बाद हेयर सीरम लगाएं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इस तरह करें रविवार के दिन भगवान भास्कर की भक्ति
Next Article पनवेल मेवाड़ प्रीमियर लीग विजेता बने रॉयल चेलेंजर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?