पनवेल। अभातेयुप के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद पनवेल द्वारा जैन सामयिक फेस्टिवल का आयोजन जैन स्थानक में आचार्य चन्द्राननसागर सूरिश्वर जी के शिष्य मुनि श्री निपुणचन्द्र सागर श्री महाराज साहब के सानिध्य में किया गया । सर्वप्रथम भक्तामर स्तोत्र का संगान किया गया । तत्पश्चात नमस्कार महामन्त्र का जाप किया गया । मुनि श्री ने सामयिक की महिमा बताई और फरमाया कि सभी को प्रतिदिन एक सामयिक अवश्य करनी चाहिए । स्थानकवासी सम्प्रदाय के रणजीत जी कागरेचा ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया । मूर्तिपूजक संघ के मोतीलाल जी ने इस अभियान की प्रशंसा की और कहा की इस अभियान से जैन समाज की एकता को बढावा मिलेगा । अन्त में तेरापंथ समाज की ओर से राजेन्द्र जी रांका ने आभार प्रकट किया । लक्ष्मीलाल जी चंडालिया ने भी विचार व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में तेरापंथ, स्थानकवासी, मूर्तिपूजक संघ के 328 व्यक्तियों की उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद जी छाजेड़ और उनकी पूरी तेयुप टीम का सहयोग रहा ।

