कोल्हापुर। साध्वी श्री आणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में पगारिया भवन के प्रांगण में नव-वर्ष के पावन अवसर पर मंगल पाथेय एवं वृहद मंगल पाठ का भव्य कार्यक्रम समायोजित हुआ।
साध्वी आणिमाश्रीजी ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में कहा नए उल्लास का पैगाम लेकर आया है – नव-वर्ष। नए विश्वाश का उल्लास लेकर आया है नव-वर्ष। जन-जन में उत्साह का सवंर्धन करने वाले ये पल प्रत्येक इंसान को चिंतन करने का अवकाश दे रहे है। दो हजार उन्नीस को अलविदा कहा और अब 2020 का स्वागत कर रहे है। सोचे हमारे सफर के कितने काम अभी अधूरे है, उन्हें पूरा करने का पुरुषार्थ अभी करना है। अपने आप को समझने एवं बदलने का अवसर आया है। अपने आध्यात्मिक उन्नयन का शुभ संकल्प लेकर हमें नव वर्ष के हर दिन को सफल बनाना है।
मंगल पाथेय के साथ साध्वीश्रीजी ने विशिष्ट स्त्रोतों एवं प्रभावशाली मन्त्रो के साथ वृहद मंगलपाठ प्रदान किया। सैकडों लोगों ने नई ऊर्जा की अनुभूति की।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने कहा आज का दिन संकल्पा भिव्यक्ति का दिन है। अतीत का सिंगावलोकन कर भविष्य को शानदार सफलता के ढांचे में ढालना है। अतीत हुई गलियों को पुनः न दोहराने का संकल्प लेकर वर्तमान व भविष्य को सुखद बनाए। साध्वी कर्णिकाश्रीजी, साध्वी सुधाप्रभाजी, साध्वी समतव्यशाजी, साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने मंगल संगान किया। साध्वी सुधाप्रभाजी ने कुशलता पूर्वक मंच संचालन करते हुए नई प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मुम्बई से कालबादेवी, मलाड, विलेपार्ले, ठाणे सिटी, वागले एस्टेट, लोकमान्य नगर, सांताक्रुज, मीरारोड, कुर्ला आदि क्षेत्रों के लोगों ने भी सेवा का लाभ लिया। कोल्हापुर सभा के अध्यक्ष उत्तमचन्द पगारिया, जीवन विज्ञान एकेडेमी के संयोजक प्यासवन्द मेहता, सविता रुणवाल, श्वेता पगारिया, कुलदीप बैद, मीनाक्षी श्रीश्रीमाल ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। प्रेमलता सिसोदिया, श्वेता सुराणा, दीपेश मोटावट ने भाव व्यक्त किए।
नए उल्लास का पैगाम लेकर आया है नववर्षः साध्वी अणिमाश्रीजी

