पनवेल। पनवेल तेरापन्थ युवक परिषद द्वारा पनवेल में 3 मार्च को वासुदेव बलवंत फडके नाट्यगृह में भव्य भिक्षु भक्ति करने का निर्णय परिषद की कार्यकारिणी मीटिंग में लिया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष राकेश कांठेड़ ने बताया कि इस मीटिंग में मुंबई में विराजित साधु साध्वियों को पनवेल पधारने की अर्ज करने हेतु बस द्वारा सभी जगह दर्शन करना व 3 मार्च को भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मंत्री दीपक सामोता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिडको चेयरमैन विधायक प्रशांत ठाकुर पनवेल महानगर पालिका गट नेता परेश ठाकुर , महापौर कविता चौथमल , वरिष्ठ नगर सेवक अनिल भगत स्थाई समिति अध्यक्ष मनोहर महाजन , अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया, महामंत्री संदीप कोठारी, भारत जैन महामण्डल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बीसी भलावत, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना, अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्ष कुमुद कच्छारा सिरियारी संचालन अध्यक्ष ख्यालीलाल तांतेड़, तेरापंथी सभा अध्यक्ष नरेंद्र तांतेड़, पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा, निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कच्छारा, मंत्री विजय पटवारी, अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता, अणुव्रत समिति पर्यवेक्षक विनोद बफना, रायगढ़ संयोजक सुरेश पटवारी, सह संयोजक शिव देवड़ा, सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती, ने बताया कि इस कार्यक्रम में भक्ति के लिये संघ गायक कमल सेठिया को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष हंसराज बेताला, निवर्तमान अध्यक्ष किशन डागलिया, महामंत्री विनोद बैद, व अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक संचेती को भी आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही उन्होंने पनवेल तेरापन्थ के सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग देने की अपील की । इस अवसर पर पनवेल वरिष्ठ श्रावक चतरलाल मेहता, विनोद बाफना, अंकित कावडिया, विमल बाफना, अजय बोहरा, अर्पित हिंगड़, संदीप बापना आदि उपस्थित रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद बाफना ने दी।

