मुंबई। पडासली महिला मंडल की तृतीय मिटिंग श्रीमती मीनाजी धींग की अध्यक्षता में गोरेगाँव कोषाध्यक्ष श्रीमती दिलखुशजी धींग के घर पर रखी गई। इस मीटिंग में पड़ासली महिला मंडल की बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष श्रीमती दिलखुश धींग ने सभी को कुंकुम बिंदी लगाकर स्वीट्स एवं गिफ्ट देकर सभी का वेलकम किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नमस्कार महमंत्र से की गई।
श्रीमती मीनाजी धींग ने सभी कार्यकारिणी और एरिया प्रभारी से जिज्ञासाओं को पूछा और उनका समाधान सरलता से किया। खेलमंत्री श्रीमती प्रमिला बडाला ने सभी नवयुवतियों को मंडल से जोड़ने के लिए कहा और इस प्रस्ताव को सभी ने पारित किया।
इस मीटिंग में मीनाजी धींग ने आगामी होनेवाले कार्यक्रम की रूपरेखा में नवरात्री में गरबा और महिला मंडल को पिकनिक लेकर जाने का प्रस्ताव रखा। सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। सभी एरिया प्रभारी और कार्यकारिणी की सहमति से पिकनिक और गरबा किस स्थान पर रखना है। और कब लेकर जाना होगा यह प्रस्ताव भी पारित किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मिलाजी बड़ाला कहा कि वर्षितप या नूतन गृह प्रवेश निमित्त बहनों को मंडल बुलाना चाहिए। और उनके घर मंडल जाना चाहिए और उन्हें बधाई पत्र देकर उनका सम्मान करें। अंत में सभी एरिया प्रभारी और सभी मंडल की बहनो को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने समय पर हमें मेबरशिप फीस दी। आगे भी आपका मार्गदर्शन ऐसे ही बना रहे।
मिटिंग मे अध्यक्ष मीनाजी धींग मंत्री सरोजजी चंडालिया, सहमंत्री आशाजी कोठारी, सहमंत्री मंजूजी धींग कोषाध्यक्ष दिलखुशजी धींग, उपाध्यक्ष शर्मिलाजी बडाला, खेलमंत्री मंत्री प्रमिलाजी बडाला, खेलमंत्री अल्काजी धींग मनिषा बडाला कुषुमजी चंडालिया, स्वीटी धींग चंदाजी बडाला आदि 12 मेंबर्स की सराहनीय उपस्थिति रही।
पडासली महिला मंडल की तृतीय मिटिंग संपन्न

