सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पंजाब के तरन-तारन में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 2 की मौत, 10 घायल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पंजाब के तरन-तारन में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 2 की मौत, 10 घायल

Last updated: February 8, 2020 7:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

तरनतारन: तरनतारन में शनिवार को धार्मिक आयोजन के दौरान पटाखों की ट्रॉली में विस्फोट हो गया। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार की दोपहर तब हुआ, जब नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालु बाबा दीप सिंह के जन्मस्थान टाहला जा रहे थे। इस कार्यक्रम में आतिशबाजी के लिए ही ट्रॉली में पटाखे रखे गए थे। तरनतारन एसएसपी ने पहले इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन अब अमृतसर रेंज के आईजी ने सुधार करते हुए 2 लोगों के मारे जाने की बात कही।

अमृतसर बॉर्डर रेंज के आईजी सरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा- इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है और 11 घायल हुए हैं। तरनतारन के एसएसपी ने मृतकों का जो आंकड़ा बताया था, वह प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से दिया गया था। इससे पहले तरनतारन एसएसपी ध्रुव दहिया ने कहा था- नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसमें 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की सीमा से सटा है तरनतारन

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि धमाका क्यों हुआ, इसकी जांच जारी है। तरनतारन पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में धमाके के पीछे आतंकी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है।

पिछले साल अमृतसर में 2 धार्मिक आयोजनों में हादसे

  • अक्टूबर 2018 में अमृतसर के धोबीघाट में दशहरा उत्सव देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंद दिया था। इस घटना में 65 लोगों की मौत हुई थी और 70 लोग जख्मी हुए थे।
  • नवंबर 2018 में अमृतसर के पास निरंकारी भवन पर हमला हुआ था। हमले में 3 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। मामले के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े थे। जांच में पता चला था कि दो युवकों ने निरंकारी भवन में विस्फोटक सामग्री फेंकी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एग्जिट पोल्स:दिल्ली विधानसभा चुनाव: 5 एग्जिट पोल में केजरीवाल की आप को फिर स्पष्ट बहुमत का अनुमान
Next Article क्या गर्भ में पल रहा बच्चा भी आ सकता है कोरोना वायरस की चपेट में?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?