पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद पालघर के निर्देशन में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन पालघर में दि. 13/07/2025 को सुबह 9 बजे उपासक श्री मीठालालजी सिंघवी एवं उपासिका श्रीमती संगीताजी बाफना की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। उपासक श्री मीठालालजी सिंघवी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ किया।
मंगलाचरण प्रशिक्षिका द्वारा किया गया। ज्ञानशाला प्रभारी श्री राकेशजी श्रीश्रीमाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
7 बच्चों को मंत्रा दीक्षा उपासक श्री मीठालालजी सिंघवी द्वारा दिलाई गई एवं उपासिका श्रीमती संगीताजी बाफना द्वारा मंत्र दीक्षा का महत्व समझाया गया एवं भिक्षु स्वामी के ३०० वे जन्मदिवस का महत्व समझाते हुए सभी को ओम भिक्षु जय भिक्षु का जाप करने का संकल्प दिलवाए , ज्ञानार्थियो द्वारा Awoid packet food पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई।
आचार्य श्री महाश्रमणजी के दीक्षा दिवस पर आयोजित महाश्रमण की बात सुनाता हूँ पर कॉन्सोलेशन प्राइज अखिल भारतीय स्तर पर ज्ञानशाला ज्ञानार्थी सुश्री रूही आनंद सिंघवी को प्राप्त हुआ उनको पालघर युवक परिषद एवं महिला मंडल द्वारा भी सम्मानित किया गया।
सभा अध्यक्ष श्री चतुरजी तलेसरा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए सभी ज्ञानार्थीयो को शनिवार की सामायिक एवं ज्ञानशाला के लिए तेरापंथ भवन में आने का आव्हान किया गया।
आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री भावेशजी सिसोदिया द्वारा किया गया अंत में उपासक श्री मीठालालजी सिंघवी द्वारा मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती संगमजी लोकेशजी बदामिया ने किया। कार्यक्रम में सभी संस्था के पदाधिकारी के साथ ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी, प्रशिक्षिका एवं अभिभावक की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात गिफ्ट एवं अल्पाहार ज्ञानार्थियो को दिया गया। समाचार प्रदाता jtn मीडिया प्रभारी हितेश बदामिया।

