दक्षिण मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् मुंबई की टीम शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-5 के दर्शनार्थ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी पहुँची। इस अवसर पर साध्वीवृंद के दर्शन कर टीम ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई की टीम द्वारा अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश भंसाली एवं राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री महेश परमार का दक्षिण मुंबई की धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी ने अभातेयुप मुंबई की टीम को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सेवा, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने प्रस्तुत किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री देवेंद्र डागलिया ने सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं एवं अपने विचार व्यक्त किए। अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेश भंसाली एवं राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री महेश परमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अभातेयुप की ओर से श्री कमलेश भंसाली, श्री अंकुर लूनिया, श्री महेश परमार श्री सौरभ सुराणा, श्री निर्मल चंडालिया, श्री धीरज मेहता, श्री मनीष रांका तथा श्री हेमंत धाकड़ की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष श्री गणपत डागलिया, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री देवेंद्र डागलिया, सहमंत्री श्री राहुल मेहता, प्रचार मंत्री श्री नितेश धाकड़, तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत एवं सहमंत्री दीपेश बोराणा सहित तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के मंत्री श्रेयांस मुनोत ने किया तथा आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष पूरण चपलोत ने प्रस्तुत किया। यह जानकारी तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के पूर्व अध्यक्ष नितेश धाकड़ एवं उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।
अभातेयुप मुंबई की टीम पहुँची शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-5 के दर्शनार्थ

