सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मैडॉक फिल्म्स के अंदर की कहानी: कैसे दिनेश विजन बने हिंदी सिनेमा के सुपरहिट मशीन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

मैडॉक फिल्म्स के अंदर की कहानी: कैसे दिनेश विजन बने हिंदी सिनेमा के सुपरहिट मशीन

Last updated: July 14, 2025 4:57 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

फ़िल्ममेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन, यानी मैडॉक फिल्म्स के मास्टरमाइंड, आज हिंदी सिनेमा की परिभाषा ही बदल रहे हैं। बड़े-बड़े नामों के पीछे भागने वाली इंडस्ट्री में इन्होंने अपनी अलग ही पटरी बिछाई है – कभी “मिमी” जैसी इमोशनल कहानियों के साथ, तो कभी “स्त्री” और अब “छावा” जैसी ग्रैंड हिस्टॉरिकल फ़िल्मों के साथ।
दिनेश विजन ने Stree से एक पूरा जॉनर खड़ा कर दिया, और Stree 2 के साथ तो सीधे रिकॉर्ड बुक में एंट्री मार ली- ये बनी अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म (डोमेस्टिक मार्केट में)। अब 2025 में आ रही है उनकी ड्रीम हिस्टॉरिकल “छावा” – और मैडॉक फिल्म्स बन चुका है ऐसा स्टूडियो जिसकी स्क्रिप्ट हर एक डायरेक्टर और राइटर की विशलिस्ट में है। “हम कंटेंट-फर्स्ट स्टूडियो हैं। जिसके पास सबसे हटके आइडिया होता है, वो सबसे पहले हमारे दरवाज़े पर आता है – और हमें ऐसा ही पसंद है,” विजन ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा। लेकिन बात सिर्फ हटके कहानियों की नहीं है – दिनेश विजन उन कहानियों को दिल से प्रेज़ेंट करते हैं, बिना स्टार पावर के सहारे।
“दिनेश कहानी को सिर्फ सुनते नहीं, वो आंखों से ट्रेलर देख लेते हैं,” कहते हैं Stree और Stree 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक।
“जब बाकी इंडस्ट्री सोच रही होती है कि चलो हॉरर कॉमेडी बना लेते हैं, दिनेश एकदम अलग रूट पर चल रहे होते हैं – जो थोड़ा रिस्की भी है,” कहते हैं लक्ष्मण उटेकर (मिमी, छावा, जरा हटके जरा बचके)। कृति सेनन, जिन्हें “मिमी” के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला, कहती हैं, “अगर दिनेश को किसी प्रोजेक्ट या इंसान पर यकीन है, तो वो दुनिया की कोई भी बात नहीं सुनते। वो अपने लोगों को पूरी ताक़त से सपोर्ट करते हैं।” वहीं छावा के लीड एक्टर विक्की कौशल कहते हैं, “वो हमारी मिट्टी, कल्चर और इतिहास से निकली कहानियों को ढूंढने में लगे हैं – यही ‘देसी तड़का’ इंडियन सिनेमा को इंटरनैशनल बनाने की रेसिपी है।” मैडॉक का ट्रैक रिकॉर्ड देखिए – कभी ‘हिंदी मीडियम’, कभी ‘मिमी’, फिर ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुनज्या’-इंडिया का पहला हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स भी इन्होंने ही खड़ा किया है। और अब 2028 तक के लिए आठ नई फ़िल्में लाइन में हैं! स्टोरी, इंस्टिंक्ट और आत्मा से बनी इस नई पीढ़ी की इंडियन स्टूडियो की कहानी बस शुरू हुई है। और मैडॉक फिल्म्स का ये सफर, भाईसाहब… अब माइलस्टोन नहीं, मास्टरक्लास बन चुका है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर तेयुप द्वारा मंत्र दीक्षा का आयोजन
Next Article ‘आमी डाकिनी’ की शूटिंग के बीच फिटनेस का ख्याल रखते हैं हितेश भारद्वाज, सेट पर करते हैं साइक्लिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा, मैंने कोई बांड नहीं भरा: हिरासत से लौटने के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके का ऐलान
national
October 11, 2026
मोह से छुटकारा पाये बिना मुक्ति असंभव : आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 11, 2026
अनन्या पांडे ने किया एनआईएफ ग्लोबल बांद्रा कैंपस का उद्घाटन, युवा डिजाइनरों को किया प्रेरित
entertainment
October 11, 2026
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का दमदार ट्रेलर; मास्टरजी के समर्थन में एकजुट हुआ पूरा बॉलीवुड
entertainment
October 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?