पालघर। तेरापंथी सभा पालघर द्वारा तेरापंथ भवन के प्रांगण में 77 वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा , महिला मंडल अध्यक्षा रंजना तलेसरा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश सिंघवी, तेंयुप अध्यक्ष भावेश सिसोदिया ने किया ध्वजारोहण।
कार्यक्रम का सफल आयोजन में सभा मंत्री दिनेश राठौड़, कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना, ज्ञानशाला प्रभारी राकेश श्रीश्रीमाल के साथ सभा, तेयुप, महिला, कन्या व किशोर मंडल का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं प्रेषित कर अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, तेयुप, किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला के बच्चो की उपस्तिथि रही। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर तेरापंथ समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

