पालघर! जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा पालघर द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और गरबा कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में शरद पूर्णिमा के दिन मंगलवार 7 अक्टुम्बर 2025 को सायं 8:30 बजे तेरापंथ भवन में किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और गरबा में बच्चो और बड़ो के अलग अलग प्रतिभागियों को बेस्ट डान्स और बेस्ट परिधान में प्रथम तीन का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया और ज्ञानशाला के सभी बच्चों को गिफ्ट दिया गया।
सभी का स्वागत सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती डिंपल जी पटेल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती कंचनबेन प्रकाश जी शाह (घाटावत) परिवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री दिनेश राठौड़ ने किया।
पालघर तेरापंथ समाज द्वारा गरबा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

