By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना के 3 मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की हो रही जांच: केजरीवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कोरोना के 3 मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की हो रही जांच: केजरीवाल

Last updated: March 8, 2020 4:49 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में अभी तक कुल 3 केस ही सामने आए हैं और इन सब की विदेश में यात्रा करने का इतिहास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन मरीजों से संपर्क में आए 337 लोगों की जांच की गई है और इन सभी को अगले 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।

सीएम ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 3 पॉजिटिव केस और 1 संदिग्ध केस है। 1 रोगी 105 लोगों के संपर्क में आया, दूसरा रोगी 168 लोगों के संपर्क में आया और तीसरा रोगी 64 लोगों के संपर्क में आया। जिन-जिन लोगों के संपर्क में ये पिछले 14 दिनों में आए उनको हम आइसोलेट कर रहे हैं, जांच के लिए उनके नमूने लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा गया है वह जहां काम करते हैं उनसे अपील है कि उन्हें पेड लीव दी जाए जिससे उनका आर्थिक नुकसान ना हो। केजरीवाल ने कहा कि अब तक विदेश से हवाई यात्रा कर एयरपोर्ट पर आए एक लाख 40 हजार 603 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और अगले 14 दिनों तक उनसे रोज दिल्ली सरकार की टीम संपर्क में रहेगी और उन्हें दिन में दो बार फोन करके उनकी तबीयत के बारे में पूछा जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति जो विदेश से आया है, मगर उसने जांच नहीं कराई है अगर दिल्ली वालों की जानकारी में कोई ऐसा है तो वह दिल्ली सरकार को इसकी सूचना दे सकता है। इसके लिए वह 011 22307145, 22300012, 22300036 नंबर पर संपर्क कर सकता है। इस हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोरोना वायरस की जांच के लिए सब को लैब जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के 25 अस्पतालों में जांच के लिए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है, लेकिन लोगों से अपील है कि वह सिर्फ सर्दी जुखाम के लिए ही अस्पताल में न पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं, जिसमें कुल 168 बेड ऐसे मरीजों के लिए रखे गए।

उन्होंने अपील की है कि सैनिटाइजर और मांस के लिए पैनिक ना फैलाएं N95 मास्क की जरूरत उन्हें ही है जो स्वास्थ्य कर्मी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सार्वजनिक वाहनों जैसे मेट्रो और बसों को रोज सैनिटाइज करने के लिए भी ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर में विश्व महिला दिवस पर विशेष आयोजन
Next Article यस बैंक संकट पर बोले रविशंकर प्रसाद, मनमोहन सरकार की फोन बैंकिंग से डगमगाए हालात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026
“‘तान्ह्या चा नमन, राजे!’ अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया शौर्य भरा सलाम!”
entertainment
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?