पालघर! जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा और तेरापंथ महिला मंडल द्वारा नवरात्री के पावन पर्व पर तेरापंथ भवन पालघर में “नवाह्निक आध्यात्मिक अनुष्ठान” का आयोजन 22 सितंबर 2025 से 1 अक्टुम्बर 2025 तक अलग अलग समय पर प्रतिदिन तेरापंथ भवन में किया गया।
जिसमे उवसग्गहरं स्तोत्र, लोगस्स, नमस्कार महामंत्र आदि के जप गीतिका आदि का क्रम रहा। अनुष्ठान के दस दिनों तक अनेक भाई, बहनों रात्रि भोजन विरमण (तिविहार/चौविहार), जमीकंद वर्जन, उपवास, एकासन, आयम्बिल, नीवी या उनोदरी आदि दस प्रत्याख्यान के त्याग किए। इस क्रम में अच्छी संख्या में श्रावक समाज ने लाभ लिया।
पालघर में नवाह्निक आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन

