अहम से अर्हम की यात्रा है सामायिक -मुनिश्री जिनेश कुमारजी
पालघर। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा के तत्वावधान में तेरापंथ भवन में पर्युषण पर्व का तीसरा दिन सामायिक दिवस के रूप में मनाया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार पालघर तेयुप के सहयोग से अभिनव सामायिक का आयोजन हुआ। जिसमें 223 श्रावक श्राविकाओं ने अभिनव सामायिक का रसास्वादन किया।
इस अवसर पर मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा जैन धर्म वितराग विज्ञान है। इसलिए जरूरी है समता की साधना समता का प्रायोगिक रूप सामायिक है। सामुदायिक विकास का महत्वपूर्ण सूत्र है सामायिक। चैतन्य के साथ 48 मिनट तक की जाने वाली पिकनिक सामायिक है। सामायिक का अर्थ है समता की साधना व आत्मा में रमण करना, सीधा रहना, साफ रहना सम्यक सोचना ही सामायिक है। सामायिक सवंर व शोधन की संयुक्त प्रतिक्रिया है। सामायिक में पाप कारी प्रवृत्तियों का त्याग कर गृहस्त साधु जैसा जीवन जीता है। जैन साधना पद्धति में सामायिक का बहुत बड़ा मूल्य है। सामायिक साधना का अभिन्न अंग है। सामायिक विभाव से स्वभाव व अहम से अर्हम की यात्रा है। मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने हाजिरी का वाचन करते हुए कहा तेरापंथ धर्म संघ का पोषक तत्व आचार्य श्री भिक्षु द्वारा निर्मित मर्यादा है। मर्यादा जीवन का शृंगार, आधार व उपहार है। मर्यादावान साधक की गति प्रगति और उन्नति को प्राप्त हो। चंदन बाला तेला तप के अवसर पर मुनिश्रीजी ने कहा कि तप की साधना कठिन है। तप के साथ स्वाध्याय का योग हो तो सोने पर सुहागा जैसा कहावत चरितार्थ होती है। अच्छी संख्या में भाई बहनोंने चंदनबाला तेला तप के प्रत्याख्यान किये। मुनिश्री परमानंद जी ने अभिनव सामायिक का प्रयोग कराया। मुनिश्री जिनेश कुमार के सान्निध्य में सामूहिक पचरंगी व स्वाध्याय पचरंगी हुई। मुनिश्री जी ने भगवान महावीर जीवन दर्शन वाचन के अंतर्गत भव परंपरा से गुजरते महावीर के पूर्व भवो में विश्वभूति के भव की चर्चा करते हुए कहा क्रोध जीवन को दुर्गति की ओर ले जाता है। क्रोध अनर्थकारी है, क्रोध अग्नि है, क्रोध में बोलना नही चाहिए, क्रोध में भोजन नही करना चाहिए और कोई काम नहीं करना चाहिये विश्वभूति के क्रोध में अपने भाई के विनाश का निदान कर दीर्घकाल तक की गई तपस्या को बेच डाला। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। समाचार प्रदाता दिनेश राठौड़।
पालघर में अभिनव सामायिक का आयोजन

