नेरुल। यहां महापर्व पर्युषण की धूम चल रही है। महापर्व पर्युषण के पहले दिन खाद्य संयम, दूसरे दिन स्वाध्याय दिवस का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस के मौके पर कार्यक्रम की शुरुवात महिला मंडल ने मंगलाचरण से की। तेयुप अध्यक्ष राजेश सामोता ने सभी का स्वागत किया। खाद्य संयम दिवस की महिमा तेरापंथ महिला मंडल नेरुल की संयोजिका मनीषा चण्डालिया एवं सह संयोजिका आशा सोनी ने बताई। तत्पश्चात सभी ने तेरापंथ के प्रथम आचार्य भिक्षु स्वामी के ऊपर विभिन्न गीतो का संघान किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भिक्षुमय हो गया।
पर्युषण महापर्व का द्धितीय दिवस स्वाध्याय दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुवात महिला मंडल ने मंगलाचरण से की। स्वाध्याय दिवस की महिमा मुम्बई तेरापंथ महिला मंडल की योजना प्रभारी अनीता सिंयाल ने बताई। तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल नेरूल से चन्दा कोठारी, रेखा सोनी, आशा बोहरा, विमला बोहरा, जसु बोहरा, मोनिका गुंदेचा, रूचि श्रीश्रीमाल, निकिता सिंघवी, प्रियंका सिंघवी, पूनम धाकड़, संगीता बाफना, कांता धाकड़, वैदेही पगारिया,मोनिका सिंघवी, शीतल धोका, आरती सिंघवी, डिम्पल मेहता,शालिनी पगारिया, प्रियंका मेहता, अल्पा बांठिया, मनीषा मेहता, चंचल कोठारी, निमा नवलखा, प्रतिभा सोनी, शिल्पा सोनी, मंजू मादरेचा, रेखा सोनी, सरोज बाफना, शीतल ओस्तवाल, मीना चण्डालिया, निर्मला मादरेचा ,मंजू श्रीमाल, नेहा गुंदेचा सभी ने विभिन्न नाट्यकर्म द्वारा भरी सभा को दीक्षा, प्रेक्षाध्यान, ज्ञानशाला, जैन धर्म, जीवदया के प्रति बहुत सुंदर प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण चण्डालिया, देवेंद्र बोहरा, तेयुप से धनराज सोनी, प्रकाश बोहरा, महेंद्र मादरेचा, दिलीप सिंघवी, भरत कोठारी, नरेश कच्छारा, महेंद्र मेहता, विजय चण्डालिया, पंकज बोहरा, गौतम हिरण, सुरेश छाजेड़, का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सुसंचालन तेरापंथ महिला मंडल संयोजिका मनीषा चण्डालिया, सह संयोजिका आशा बाफना, कविता सिंघवी, कोषाध्यक्ष प्रिया पगारिया, भावना कावड़िया ने किया। यह जानकारी संजय श्रीश्रीमाल ने दी।

नेरुल में महापर्व पर्युषण की धूम, पहले दिन खाद्य संयम, दूसरे दिन स्वाध्याय दिवस का आयोजन

