पालघर! जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा पालघर द्वारा तेरापंथ भवन पालघर में आद्यप्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु का 267 वा अभिनिष्क्रमण दिवस मनाया गया। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भिक्षु अष्टम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण श्री शांतिलाल जी सिंघवी ने सुमधुर गीतिका द्वारा किया। सभी का स्वागत सभाध्यक्ष श्री चतुर जी तलेसरा ने किया।
इस अवसर पर उपासक श्री मिठालाल जी सिंघवी ने कहा आचार्य भिक्षु एक शक्तिशाली व्यक्तित्व का नाम है, जिनका अचार, विचार सुपर था। उनका बाह्य और आंतरिक व्यक्तित्व आकर्षक था। प्रलोभन और परिस्थितिया उन्हें संकल्पित पथ से डिगा नहीं पाई। हर वक्त आत्मा की विशुद्धता की साधना करते रहे। कार्यक्रम में सभा मंत्री श्री दिनेश राठौड़ ने आचार्य भिक्षु के जीवन पर ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तर का क्रम किए।
कार्यक्रम में श्री देवीलाल जी सिंघवी, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका आशा परमार, सविता सिंघवी, कविता बदामिया आदि ने अपने भावों और गीतिका के माध्यम से अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में ॐ भिक्षु जय भिक्षु का जाप और तेरापंथ प्रबोध का सामूहिक उच्चारण किया।
अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्षा रंजना तलेसरा, मंत्री राजश्री शाह के साथ ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री दिनेश राठौड़ ने किया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर में आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया
Highlights
- समस्या के महासमाधायक, जन उन्नायक थे आचार्य भिक्षु

