पालघर। अणुव्रत समिति पालघर का वार्षिक साधारण सदन रविवार 20 जुलाई 2025 को साय 8:30 बजे तेरापंथ भवन में आयोजीत किया। मंगलाचरण अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत गीत से किया। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा ने किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष्या रेणुका बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए 2 वर्ष के कार्यकाल में हुए विविध आयोजन में सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। अणुव्रत समिति मंत्री रचना सिंघवी ने वर्ष भर में हुए कार्यक्रमो की जानकारी प्रेषित की। इसके पश्चात रेणुका बाफना ने अपनी कार्यकारिणी को निरस्त करने की घोषणा की।
जिसमे चुनाव अधिकारी नरेशजी राठौड़ ने आगे की कार्यवाही करते हुए अध्यक्ष के लिये संविधान के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष पद हेतु केवल हितेश सिंघवी का आवेदन प्राप्त होने की जानकारी देते हुए उनके नाम की घोषणा चुनाव अधिकारी नरेश जी राठौड़ ने की। सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से स्वागत किया। नव मनोनीत अध्यक्ष्य हितेश सिंघवी ने बताया अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी मुझे सौपीं है उसका निर्वाहन करने की पुरी कोशिश करूंगा। सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, सभा मंत्री दिनेश राठोड़, महिला मंडल मंत्री राजश्री शाह, तेयुप अध्यक्ष भावेश सिसोदिया, मुख्य प्रशिक्षिका संगम बदामिया आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष् शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी योगेश राठोड़।
पालघर अणुव्रत समिति अध्यक्ष पद हेतु हितेश सिंघवी का मनोनयन

