नई दिल्ली। विश्व कप 2019 का 36वां लीग मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को जीत मिली है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नईब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 227 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 228 रन बनाने थे लेकिन अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की जमकर नाक में दम किया और मैच आखिरी ओवर में समाप्त हुआ।
228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 230 रन बनाए और मैच 3 विकेट से अपने नाम किया। इमाद वसीम इस मैच में पाकिस्तान की ओऱ से मैच फिनिशर रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेली। इस मैच में मिली जीत के बाद पाकिस्तान की टीम 8 मैचों में 9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के इमाम उल हक और बाबर आजम क्रीज पर हैं। फख्र जमां पारी की दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। उन्होंने शून्य के निजी स्कोर पर मुजीब ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
इससे पहले नजीबुल्ला जादरान (42) और असगर अफगान (42) की पारियों की बदौलत अफगान टीम ने पाक को 228 रन का लक्ष्य दिया। पाक के लिए शाहीन आफरीदी ने 4 विकेट झटके। इमाद वसीम ने भी रहमत शाह और इकरम अली को आउट कर अफगान टीम को बड़े स्कोर की तरफ से बढ़ने से रोका।
खराब रही अफगानिस्तान की शुरुआत
पाक टीम को पहली सफलता 5वें ओवर में ही मिल गई थी। अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नइब (15) रन बनाकर आफरीदी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में आफरीदी ने हसमतउल्लाह शाहिदी को आउट कर दिया। शाहिदी खाता भी नहीं खोल सके। वहाब रियाज को मैच में दो विकेट मिले।
दौलत और शाहिदी अफगान टीम से बाहर
अफगान टीम ने अंतिम एकादश में आज एक बदलाव किया। दौलत जादरान की जगह हामिद हसन को टीम में शामिल किया। वहीं, पाकिस्तान ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
विश्वकप 2019ः पाक ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया

