नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का नापाक हरकत जारी है। बुधवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में दो नागरिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए हैं। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक मारा गया और छह अन्य घायल हो गये।
वहीं सेना के सूत्रों ने एएनआई को बताया है कि पाकिस्तान द्वारा कुमकरी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने माचिल सेक्टर में सैन्य चौकी और नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे और अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नागरिक इलाके में भारी गोलाबारी की गयी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को कितना नुकसान हुआ और उसके कितने सैनिक मारे गये गये यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में एक अन्य घायल मजदूर की मौत, मृतक संख्या बढ़कर छह हुई
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के पांच प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि इस घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हैं। यह हमला उस समय हुआ, जब यूरोपीय संघ के सांसदों का एक शिष्टमंडल कश्मीर में स्थानीय लोगों से बात करने और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा निरस्त होने के बाद उनके अनुभव जानने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां आया है।
पाकिस्तान अब नागरिक इलाकों पर बरसा रहा है गोलियां,दो की मौत और 13 घायल

