सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाक और चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होगा थियेटर कमान, तीनों सेनाओं की शक्तियों से होगी लैस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पाक और चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होगा थियेटर कमान, तीनों सेनाओं की शक्तियों से होगी लैस

Last updated: February 5, 2020 7:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान और चीन की किसी भी हरकत से तत्काल निपटने के लिए देश में छह से आठ थियेटर कमान का गठन किया जा सकता है। ये कमान थल, जल और नभ सेना की शक्तियों से लैस होंगी। हर थियेटर कमान का एक अलग चीफ होगा। अभी थियेटर कमान का पूरा खाका तैयार नहीं है, लेकिन थियेटर कमान का प्रमुख सीधे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के अधीन भी लाया जा सकता है।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अनुसार, थियेटर कमान भविष्य की जरूरत है और यह दुश्मन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम होंगी। बता दें कि चीन ने हाल में पांच थियेटर कमान बनाई हैं। सूत्रों का कहना है कि देश में थियेटर कमान की संख्या अभी तय नहीं की गई हैं, लेकिन यह छह से आठ के बीच में हो सकती हैं। मुख्यत उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी थियेटर कमान बनाने का विचार है, लेकिन एक दिशा में एक से अधिक थियेटर कमान हो सकती हैं। इस पर अभी फैसला होना बाकी है।

रावत ने कहा कि थियेटर कमान के पास तीनों सेनाओं की ताकत होगी और हर कमान का एक प्रमुख होगा। इनके गठन, संचालन एवं नियंत्रण आदि मुद्दों को अभी तय किया जाना है। उन्होंने तीन साल में इस प्रक्रिया के पूरी होने की उम्मीद जताई। हर थियेटर कमांड का एक हेडक्वार्टर होगा। हाल में गठित किये गये सैन्य मामलों के विभाग और सीडीएस को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनमें सेना का पुनर्गठन एक प्रमुख कार्य है।

मौजूदा कमान कितनी
अभी सेना की सात, वायुसेना की छह तथा नौसेना की तीन कमान हैं। अंडमान निकोबार में एक ट्राई सर्विस कमान है। इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों शामिल हैं। थियेटर कमान बन जाने के बाद ये कमान रहेंगी या नहीं रहेंगी, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन योजना यह है कि थियेटर कमान ही असल युद्धक भूमिका में होंगी।

ये नई कमान होंगी
1. एयर डिफेंस : रावत ने कहा कि थियेटर कमान के अनुरूप ही एक संयुक्त एयर डिफेंस कमान भी बनेगी। अभी थल, नभ और नौसेना का एयर डिफेंस का अपना-अपना तंत्र है। इसे मिलाकर एक एयर डिफेंस कमान बनाई जाएगी। इससे देश में दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करना संभव होगा।
2. लॉजिस्टिक : इसके अलावा संसाधनों की उपलब्धता, देखरेख और परिवहन आदि को लेकर एक लाजिस्टिक थियेटर कमान बनाई जाएगी।
3. स्पेस : थियेटर कमान बनाने के बाद स्पेस को लेकर एक अलग कमान के गठन का भी प्रस्ताव है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलिस का खुलासा: शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल है AAP सदस्य, फोटो से मिले सबूत
Next Article लालू प्रसाद से मिलकर बेटे तेज प्रताप ने कहा- पिता की तबीयत ठीक नहीं, शुगर भी बढ़ा हुआ है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?