सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लालू प्रसाद से मिलकर बेटे तेज प्रताप ने कहा- पिता की तबीयत ठीक नहीं, शुगर भी बढ़ा हुआ है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

लालू प्रसाद से मिलकर बेटे तेज प्रताप ने कहा- पिता की तबीयत ठीक नहीं, शुगर भी बढ़ा हुआ है

Last updated: February 5, 2020 7:46 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

रांची:रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद से करीब साढ़े चार घंटे तक मुलाकात कर लौटे तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। चेहरा गिरा हुआ है, शुगर भी बढ़ा हुआ है। उनके साथ लगातार ही समस्या चल रही है। उनका उचित इलाज करवाना जरूरी है।

उन्होंने राज्य सरकार से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की मांग की। तेज प्रताप पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए सोमवार की शाम ही रांची पहुंचे थे। इसके बाद वे दिन के 12 बजे रिम्स मिलने पहुंचे और करीब 4:30 बजे रिम्स से बाहर निकले। इस दौरान काफी संख्या में राजद समर्थक पहुंचे हुए थे। उनके साथ झारखंड और बिहार के कई नेता मौजूद थे। इससे पहले सुबह 10 बजे से ही तेज प्रताप यादव से मुलाकात करने के लिए राजद समर्थक रिम्स पहुंचने लगे थे।

इधर, लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. उमेश ने बताया कि लालू प्रसाद की पहली रिपोर्ट ठीक नहीं रही। अगली रिपोर्ट शनिवार-रविवार तक आएगी, जिसके बाद उनके इलाज को लेकर निर्णय लिया जाएगा कि उन्हें हायर सेंटर भेजना या नहीं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद को जो दवा दी गई है उससे उनको लाभ मिलेगा।

झारखंड जीत के साथ बिगुल फूंका जा चुका है
तेज प्रताप ने बिहार की राजनीति पर कहा कि लालू प्रसाद ने कहा है कि बढ़िया तरीके से बिहार को देखना है और वहां अपनी सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड जीत के साथ ही बिगुल फूंका जा चुका है। अब दिल्ली के चारों सीटों पर राजद जीतेगा और बिहार से नीतीश की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। एनआरसी और सीएए के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि वे लगातार इसके विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार का काला कानून है, जिसका विरोध लगातार होता रहेगा। जनता को इससे निजात दिलाना जरूरी है।

नीतीश को खुद भाजपा नहीं पूछ रही है
तेज प्रताप ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद भाजपा वाले नहीं पूछ रहे हैं। दिल्ली चुनाव में नीतीश कुमार अकेले पड़ चुके हैं। यही हाल उनका बिहार चुनाव में होने वाला है।

पिता के साथ भोजन भी किया
पिता लालू प्रसाद से मिलने के दौरान तेज प्रताप ने दोपहर का भोजन एक साथ किया। इसके लिए उनका भोजन बाहर से मंगवाया गया था। दोनों के बीच रिम्स में अभी तक की सबसे लंबी मुलाकात मानी जा रही है। हालांकि मुलाकात के लिए शनिवार का दिन प्रशासन की ओर से रखा गया है, लेकिन परिवार के सदस्य विशेष अनुमति लेकर मुलाकात कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाक और चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होगा थियेटर कमान, तीनों सेनाओं की शक्तियों से होगी लैस
Next Article ट्रम्प बोले- देश की आजादी को सुरक्षित रखने के लिए सेना में 156 लाख करोड़ का निवेश किया, 3 साल में 35 लाख नौकरियां लाए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?