विकास धाकड़/ पडासली महिला मंडल द्वारा रंगसंवेदन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन दिनांक 24 मार्च मंगलवार को सम्पन्न हुआ । अध्यक्ष श्रीमती मीनाजी धींग मंत्री श्रीमती सरोजजी चंडालिया एवं उनकी कार्यकारिणी टीम के द्वारा कार्यक्रम में आनेवाली बहनो का स्वागत कुम-कुम और उपहार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “नमस्कार महामंत्र” द्वारा परामर्शक एवं मार्गदर्शक बहनों के द्वारा किया गया। अध्यक्ष: मीना जी धींग ने सभी का स्वागत करते हुए अपना सुन्दर वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक श्रीमती उर्मिलजी बडाला के द्वारा आगामी सूचना और सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनों ने कला, नृत्य, नाटक एवं दैराणी जैठाणी की जोड़ी ने धमाकेदार प्रस्तुति दी।
सभी बहनों ने अपने हुनर का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन दिया जिससे वातावरण बहुत ही उल्लासमय बन गया। कार्यक्रम में लक्की कुपन और गेम्स का भी आयोजन किया गया। उसमे जितने वाले सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। पूरे कार्यक्रम और गेम्स का संचालन ऐंकर प्रिया मूथा द्वारा किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में “98 बहनो “की सराहनीय उपस्थिति रही। मंत्री सरोज चंडालिया,कोषाध्यक्ष दिल खुश धींग,उपाध्यक्ष शर्मीला बडाला,संगठन मंत्री शीलू चंडालिया शीतल बडाला,सह मंत्री आशा कोठारी,सह मंत्री मंजू धींग ल,शर्मीला कोठारी,मंजू बडाला चंदा बडाला,स्नेहलता बडाला,स्विटी धिंग,काजल बडाला,आदि बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।यह जानकारी मनीषा बड़ाला द्वारा दी गई।
पड़ासली महिला मंडल द्वारा रंग संवेदन रंगारंग सांस्कृर्तिक कार्यक्रम का सफल आयोजन

