मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद मुंब्रा की वार्षिक साधारण सभा आज दिनांक 16-6-2019 को रखी गयी । जिसमें सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से शुरुवात की गयी। सुनील दुगड़ ने वर्ष की गतिविधियों से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष मुकेश लोढ़ा ने वर्ष 2018 का आय व्यय का लेखाजोखा पेश किया।अध्यक्ष सुनील दुगड़ ने आभार व्यक्त किया और कार्यकारिणी निरस्त कि।चुनाव अधिकारी नवरतन गोखरू एवं राजेंद्र कोठरी ने आगे कि चुनाव के नाम कि प्रक्रिया शुरू की। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से नवरतन चोरडिया का नाम आया जो सर्वसम्मति से निर्विरोध नवरतन चोरडिया को वर्ष 2019-20 का अध्यक्ष बनाया गया। मंत्री कमलेश बोहरा को नियुक्त किया।

