मुंबई। शाशन श्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी आदि ठाणा 5 के सानिध्य में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी का अभिनंदन कार्यक्रम दक्षिण मुंबई द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अभातेयुप के द्वितीय उपाध्यक्ष महेश बाफना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश चपलोत, दिनेश सिंघवी, देवेंद्र डागलिया, गौतम कोठारी, गौतम डांगी, दीपक समदरिया,राजेश कोठारी,भूपेश कोठारी का भी स्वागत सम्मान किया गया।
साध्वी कैलाशवतीजी ने अपने उद्बोधन में कहा तेरापंथ धर्मसंघ का विशिष्ट, संस्था है अभातेयुप। संदीप सरलमना व्यक्ति है साध्वी पंकज श्रीजी ने कहा कि खोज करे 40000 युवक नही 60000 मिल जाएंगे युवक परिषद सभी जगह अच्छा काम करती है इस बार पूज्यश्री की दृष्टि से इसकी बागडोर भाई संदीप कोठारी के हाथ मे आई है। साध्वी शारदा प्रभाजी ने कहा संदीप को हमने पिछले दो वर्षों से मंत्री के रूप में काम करते हुवे देखा है। बड़ा कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्त्व का धनी है। किशनलाल डागलिया, पवन बोलिया, कुलदीप बैद, मदन दुगड, पुष्पा कच्छारा ने शुभकामनाएं प्रेषित की दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा स्वागत गीतिका प्रस्तुति दी गई। महेश बाफना ने सभी का शुभ कामना के प्रति आभार किया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने कहा पूज्यश्री की कृपा से हम साध्वीश्रीजी के चरणों मे नए दायित्व के साथ उपस्थित है। आपसे ऊर्जा प्राप्त करने आपके श्री चरणों मे उपस्थित हुआ हूं। मुझे समय-समय पर आपसे मार्गदर्शन एवं ऊर्जा मिलती रहती है आगे भी मिलती रहे। संदीप ने अपने भावी कार्यक्रमो की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। आगे करणीय विज़न बताये । दक्षिण मुंबई द्वारा भी साध्वी श्रीजी से संकल्प लिए की हम 1 वर्ष तक अनेकों त्याग लेते है आभार ज्ञापन मंत्री राहुल मेहता ने किया। देवेंद्र डागलिया ने संचालन किया।
किशनलाल डागलिया,पवन बोलिया,नितेश धाकड़, राहुल मेहता, अशोक धींगप्रदीप ओस्तवाल,दिनेश धाकड़, नरेंद्र बरमेचा, कमलेश भंसाली,रवि दोशी, दीपक सुराणा, तेजप्रकाश बैद,मदन दुग्गड़, कुलदीप बैद, विनोद बरलौटा, अनिल लोढा, उत्सव धाकड़, पुष्पा कच्छारा, रुक्मण कच्छारा, उर्मिला कच्छारा,सुमन कावड़िया, नुतन सोनी, प्रीति डागलिया, रेणु बोलिया
आदि की उपस्थिति रही। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने दी
नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी का दक्षिण मुंबई में स्वागत

