मुम्बई। शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालाजी के सानिध्य में मंगलवार दिनांक 12 नवंबर 2019 को प्रातः 9:15 से घाटकोपर सभा भवन में मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 12:15 तक चला और अच्छी संख्या में श्रावक श्राविकाओं , आसपास के कई क्षेत्रों में से भाई बहन पधारे व कई गणमान्य अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
भिक्षु सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल तातेड,मुम्बई सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र तातेड,श्री महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति 2023 अध्यक्ष श्री मदनजी तातेड,मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर गोखरू, उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, महासभा सह् मंत्री रमेश सुतरीया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पूर्व अद्यक्षा कुमुद कच्छारा, कांता तातेड,मुम्बई महिला मंडल पूर्व अद्यक्षा जयश्री बडाला,मुम्बई महिला मंडल मंत्री स्वीटी लोढा,राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड ,प्रधान ट्रस्टी शांता गूगलीया, मुम्बई आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत, सम्पतजी चोरडिया, घाटकोपर तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष ख्यालीलाल मादरेचा,चांदमल सोलंकी, चंद्रप्रकाश बोहरा, महेंद्र तातेड़ आदि की उपस्थिति रही व सभी पदाधिकारियों ने शासन श्री साध्वी जी एवं थाणा ५ के प्रति अपनी मंगल भावनाएं प्रस्तुत की ।
घाटकोपर समाज के भाई बहनों ने भावुकता के साथ अपनी मंगल भावनाएं प्रस्तुत की हस्तीमल डांगी,घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका भावना चपलोत व सह सयोजिका रंजना बाफना, विद्या कोठारी, जीतू भाई भाभेरा, विकास बोथरा तेयुप पूर्व अध्यक्ष लोकेश डाँगी,कमलेश चोरडिया, स्वागत भाषण तेयुप मंत्री श्रवण चोरडिया व कई श्रावक श्राविकाओ ने अपनी मंगल भावना व्यक्त की।
यह कार्यक्रम बहुत लयबद्ध चला 3 घंटे तक सभी भाई-बहन एकाग्रता से इस कार्यक्रम में बैठे रहे।शासन श्री साध्वी श्री जी ने फरमाया कि समाज में एकता होनी चाहिए। गुरुदेव पधारेंगे तब संगठित होकर संघ को मजबूती देनी है आप श्री ने एकता को महत्व दिया एवं शावक समाज को कोमल ह्रदय का होना चाहिए व समाज में सभी को सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना चाहिए।
मदन तातेड ने अपने विचारों में कहा कि 2023 गुरुदेव के आगमन के समय आप श्री का चातुर्मास फिर हमें मिले। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप अध्यक्ष राकेश बडाला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने तेयुप व महिला मंडल का बहुत सहयोग रहा।
घाटकोपर सभा भवन में मंगल भावना समारोह का आयोजन

