रावलिया कलां। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा रावलिया कलां की वार्षिक साधारण सभा सोमवार 4 मई 2026 को सुबह 10.30 बजे तेरापंथ भवन में आयोजीत की गई।
सामूहिक नमस्कार महामंत्र से वार्षिक सभा की शुरूवात की गई। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा अध्यक्ष नरेश जी G राठौड़ द्वारा किया गया। अध्यक्षीय वक्तव्य में नरेश जी G राठोड़ ने सभी का स्वागत करते हुए 2 वर्ष के कार्यकाल में हुए विविध आयोजन में सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। सभा मंत्री हिम्मत जी राठौड़ ने वर्ष भर में हुए कार्यक्रमो की जानकारी प्रेषित कर सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष भगवतीलाल जी बम्ब ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अध्यक्ष नरेश जी G राठोड़ ने अपनी कार्यकारिणी को निरस्त करने की घोषणा की। जिसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप जी राठौड़ और सह चुनाव अधिकारी दिनेश जी राठौड़ ने आगे की कार्यवाही करते हुए चुनाव के संबधित जानकारी प्रेषित की और अध्यक्ष पद हेतु श्री नरेशजी B राठौड़ का केवल एक ही फार्म प्राप्त होने पर आगामी कार्यकाल वर्ष 26-28 के पद हेतु अध्यक्ष के रूप में घोषणा की जिसे उपस्थित जनमोदिनी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से अनुमोदन कर का स्वागत किया।
नव मनोनीत अध्यक्ष नरेश जी B राठोड़ को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा जो जिम्मेदारी मुझे सौपीं है उसका निर्वाहन करने की पुरी कोशिश करूंगा।
कार्यक्रम में महासभा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप जी राठोड़, ऋषि राय धाम के अध्यक्ष नानालाल जी राठौड़, ऋषि मित्र मंच अध्यक्ष ललित राठौड़ आदि ने स्वागत करते हुए अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
नरेशजी राठौड़ रावलिया कलां तेरापंथी सभा के अध्यक्ष के रूप में मनोनयन

