बैंगलोर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर द्वारा सीपीएस अकादमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के अंतर्गत नेशनल ट्रेनर वर्कशॉप का दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात विजय गीत का संगान और आस्था की पुष्टि के लिए श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया गया। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने कार्यशाला के विधिवत शुभारंभ की घोषणा करते हुए अध्यक्षीय वक्तव्य दिया।
उन्होंने सीपीएस की प्रारंभ से अकादमी के रूप में विकसित होने तथा सरकारी स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन तक की जानकारी साझा की। एवं सभी प्रतिभागियो के प्रति मंगलकामना की। परिषद् अध्यक्ष विकास बाँठिया ने स्वागत करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी, सीपीएस अकादमी के राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी, सहप्रभारी सोनू जी डागा एवं कोमल जी डागा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक अरविन्द मांडोत, सह-प्रशिक्षक बबिता रायसोनी सहित अभातेयुप परिवार एवं प्रायोजक परिवार का परिषद् की और से सम्मान किया गया। गौरतलब है कि 80 घंटे निरंतर गतिमान रही इस कार्यशाला में सभी प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके अंत मे 25 मे से 12 प्रतिभागियों के चयन की घोषणा मुख्य प्रशिक्षक अरविन्द जी मांडोत ने की। इस अवसर पर परिषद् से पवन बैद, योगेश पोरवाड़, पीयूष ललवानी, पंकज कोचर की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यशाल के प्रायोजक परिवार श्रीमान रोशनलालजी, दिनेश जी, राकेश जी पोखरणा एवं भंवरलालजी राकेश जी मांडोत परिवार के अर्थ विसर्जन हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को सफल बनाने मे संयोजक विनीत गांधी सह संयोजक कमलेश दक सहित परिषद् परिवार के अनेक सदस्यों का विशेष श्रम नियोजित हुआ।
नेशनल ट्रेनर वर्कशॉप का भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन
Highlights
- 80 घंटे की मैराथन ट्रेनिंग में 25 मे से 12 प्रतिभागी बने अंतरिम राष्ट्रीय प्रशिक्षक

