मुंबई:नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म मरजावां का गाना गा रही हैं। नेहा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेहा का ये गाना फैन्स को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस पर कई टिक टॉक वीडियोज बना दिए हैं।
जब नेहा को कंटेस्टेंट ने कर दिया था किस…
कुछ दिनों पहले नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक कंटेस्टेंट उन्हें ज़बरदस्ती किस कर देता है। वीडियो में एक शख्स सर पर राजस्थानी पगढ़ी बांधे स्टेज पर आता है और वह परफार्म करने के बाद नेहा को गिफ्ट देता है। इसके बाद नेहा गिफ्ट खोलती हैं और शख्स को थैंक्यू बोलती हैं। इसके बाद वह नेहा से गले मिलता है और फिर किस कर बैठता है। कंटेस्टेंट की इस हरकत को देखकर सभी दंग रह जाते हैं। इसके बाद नेहा अपना चेहरा छिपाकर वहां से दूर चली जाती दिखती हैं। वहीं अनु मलिका और आदित्य नारायण शख्स की इस हरकत पर एक दम शॉक्ड हो जाते हैं।
नेहा कक्कड़ ने कुछ ऐसे गाया गाना, सुनकर फैन्स भी हो गए भावुक

