मुंबई: भारतीय नौ सेना के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा जहा आईएनएस खंडेरी नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ वही देश का सबसे बड़ा ड्राय डॉक का उद्घाटन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। नव निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर ड्राय डॉक देश का सबसे बड़ा ड्राय डॉक है। इसमें हमारे देश का एयरक्राफ्ट कैरियर आई एनएस विक्रमादित्य भी आसानी से पार्क कर उसकी मरम्मत की जा सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम हमारी सेनाओं को लगातर मजबूत कर रहे हैं। उसी कड़ी का हिस्सा है एयरक्राफ्ट कैरियर ड्राय डॉक। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करम वीर सिंह, केन्द्री मंत्री अरविंद सावंत, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक आदि की उपस्थिति रही।
इस ड्राय डॉक की लंबाई 281 मीटर, चौड़ाई 45 मीटर और गहराई 17 मीटर हैं। यही वजह है कि इसमें एक कई छोटे वॉरशिप एक साथ पार्क कर उसका मेन्टेन्स किया जा सकता हैं। यह ड्राय डॉक ढाई घंटे में खाली किया जा सकता है और इसमे पानी पूरी तरह भरने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता हैं। साथ ही ड्राय डॉक पर जाने के लिए हैवी व्हीकल्स के जाने की सुविधा भी बनाई गई हैं। जिससे वॉरशिप से जुड़े सामान नीचे ले जाने में आसानी होगी। इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। इतना समय क्यो लगा इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुम्बई के बांद्रा वर्ली सी लिंक में लगे कंक्रीट का आधा हिस्सा करीब इस्तेमाल में लाया गया। साथ ही Eifel टॉवर में लगे स्टील जितना स्टील इसे बनाने में लगा हुआ हैं।
नौ सेना का पहला एयरक्राफ्ट कैरियर ड्राय डॉक का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया

