नालासोपारा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वधान मे तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के निर्देश अनुसार तेरापंथ महिला मंडल नालासोपारा द्वारा ‘से नो टू प्लास्टिक’ महाअभियान के अंतर्गत नालासोपारा महिला मंडल ने रैली निकाली। इस रैली में सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
यह रैली नालासोपारा ईस्ट भाजी मार्केट से शुरू होकर नालासोपारा रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न. 4 से होते हुये ईस्ट टिकिट खिडकी पर समाप्त हुई। रैली में महिला मण्डल द्घारा नुक्कड नाटक की प्रस्तुती की गई। इस रेली मे महिला मंडल व कन्या मंडल की उपस्थिति रही। इसी क्रम मे सब्जी वाले ओर स्थानीय लोगो को प्लास्टिक थैली बंद करने के लिये प्रेरित किया गया।
और उन्हे महिला मण्डल थेली वितरण की गयी। महिला मंडल ने जोर शोर से भाग लिया।युवक परिषद से निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र जी सोलंकी ने भी सहयोग किया । इस रेली की सभी स्थानीय लोगो ने सराहना की और प्लास्टिक मुक्त के लिये आशवासन दिया।
नालासोपारा में ‘से नो टू प्लास्टिक’ महाअभियान के अंतर्गत महिला मंडल की रैली

