मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में मुम्बई की आँचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन चपलोत के निर्देशन में मुम्बई स्तरीय 25 बोल वप्रतिक्रमण की लिखित परीक्षा का आयोजन मुम्बई के विविध परीक्षा केंद्रों पर हुआ। जिसमें घाटकोपर ,ठाणा, वाशी, सांताक्रुज ,कांदिवली,चेम्बूर ,भयंदर, पालघर में लगभग 250बच्चों ने 25 बोल और प्रतिक्रमण की लिखित परीक्षा में भाग लिया अलग अलग केंद्रों पर कार्यकारिणी बहनो ने सुचारू रूप से व्यवस्था में सहयोग दिया। सभी स्थानीय प्रशिक्षक बहनो का सराहनीय श्रम रहा।

