सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नागौर मामला: राहुल गांधी के ट्वीट पर BJP का जवाब, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

नागौर मामला: राहुल गांधी के ट्वीट पर BJP का जवाब, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

Last updated: February 20, 2020 2:53 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:राजस्थान के नागौर जिले में कथित रूप से चोरी करते पकड़े गए दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। चोरी के आरोपी युवकों के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक युवक को तीन लोग पीट रहे हैं और इस दौरान एक शख्स स्क्रू ड्राइवर पर पेट्रोल लगाकर युवक प्राइवेट पार्ट में डाल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसे में मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर राज्य सरकार से इसपर कड़े कदम उठाने को कहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हाल में राजस्थान के नागौर से सामने आए एक वीडियो में दो दलित युवाओं को बेरहमी से पीटा गया। ऐसे में राज्य सरकार को इस खतरनाक घटना पर कड़े कदम उठाने चाहिए।
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने जवाब देते हुए कहा कि- राज्य सरकार? मुख्यमंत्री गृहमंत्री भी हैं और उनका नाम अशोक गहलोत है। शायद आपको न पता हो कि राज्य में दलितों के खिलाफ कट्टरता के लिए कौन जिम्मेदार है। जब से कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार बनाई है दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं।
बता दें कि जिन युवकों को पीटा गया वह दलित समुदाय के हैं। घटना रविवार को एक दुपहिया वाहन कंपनी के शोरूम में हुई। शोरूम के कर्मचारियों ने कथित तौर पर चोरी करते पकड़े गए दो लोगों से बेरहमी से मारपीट की और इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ितों ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया।
पांचौड़ी थाने के थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि पीड़ितों के अलावा एजेंसी की ओर से दोनों के खिलाफ पैसे चुराने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मारपीट के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना कर्णू गांव में घटी जब पीड़ितों की उम्र 18 साल और दूसरे 26 की कथित तौर पर 50,000 रुपये चोरी करते हुए पकड़े गए।
वायरल वीडियो में आरोपियों को कुछ लोगों द्वारा मारते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक शख्स पेचकस पकड़े हुए है और वह उसे पेट्रोल की बोतल में डूबोकर पीड़ितों में से एक के निजी अंगों पर लगाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों की पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान भीव सिंह, ऐदन लक्ष्‍मण सिंह, जस्सू सिंह, सवाई सिंह, हरमा सिंह और गणपत राम के रूप में की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाने), धारा 342 (गलत तरीके से रोकने), धारा 143 (गैरकानूनी तौर पर इक्ट्ठा होने) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी तरफ, राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को राजकीय विद्यालय में एक शिक्षक की शराब पीकर आने पर गामीणों ने जमकर पिटाई की। सू्त्रों ने बताया कि बिजयपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ भूगोल विषय का अध्यापक विकास चौधरी विद्यालय में अक्सर शराब पीकर आता था। इसकी सूचना मिलते ही सुबह ग्रामीण विद्यालय पहुंच गये और विकास की जमकर पिटाई करके पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस विद्यालय पहुंच गई और शराबी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निर्भया केस: फांसी से बचने की एक और कोशिश, अब दोषी विनय पहुंचा चुनाव आयोग
Next Article एजीआर बकाया: वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग को 1000 करोड़ रुपये का किया भुगतान
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?