मुंबई। पंजाबी म्यूज़िकल फ़िल्म ‘अथरू’ के टाइटल सॉन्ग का ग्रांड लाँच मुंबई के बा मी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सिकंदर मान, निर्माता स्नेहाशेष पाठक और मुख्य अतिथि सिंगार अरविंदर उपस्थित रहे।
टाइटल सॉन्ग ‘अथरू’ को सिकंदर मान ने गाया, लिखा और संगीतबद्ध किया है। सिकंदर मान इस फ़िल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता भी हैं। यह सॉन्ग दोस म्यूज़िक (Doss Music) के आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया गया है। फ़िल्म का निर्माण स्नेहाशेष पाठक ने किया है तथा सरफ़राज़ शेख सह-निर्माता हैं। यह फ़िल्म व्हाइट ऐंड ब्लैक प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। मेकर्स जल्द ही फ़िल्म की रिलीज़ तिथि की घोषणा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में “काला शा काला” और “कुड़ियाँ शहर दियाँ” फेम सिंगर अरविंदर उपस्थित रहे, जिन्हें जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए जाना जाता है।
उन्होंने सॉन्ग की भावनात्मक गहराई और निर्माण टीम की सराहना की। सिंगर अरविंदर, ने कहा: “‘अथरू’ एक एहसास है। इसके लिरिक्स दिल को छू जाते हैं और संगीत भी मधुर है। सिकंदर की मेहनत इस गीत में साफ दिखाई देती है। मुझे विश्वास है कि यह गीत लोगों को पसंद आयेंगा” इस अवसर पर सिकंदर मान, गायक-संगीतकार-निर्देशक ने कहा “‘अथरू’ मेरे दिल के बहुत करीब है। यह गीत उन भावनाओं की आवाज़ है जिन्हें हम अक्सर अपने भीतर दबा लेते हैं। मैं ऐसा संगीत बनाना चाहता हूँ जो केवल सुना न जाए – बल्कि महसूस भी किया जाए।” टाइटल सॉन्ग ‘अथरू’ में सिकंदर मान गायक, गीतकार, संगीतकार और निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सेहर हैं, जबकि सुखविंदर सोही, मुनीश चोपड़ा, सनी और वंश भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे। गीत का संगीत के.पी. संधू ने तैयार किया है। फिल्म के प्रोजेक्ट हेड अखिलेश तिवारी हैं। फिल्म का निर्माण स्नेहाशीष पाठक द्वारा और सह-निर्माण सरफ़राज़ शेख द्वारा किया गया है। यह फिल्म व्हाइट ऐंड ब्लैक प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है और सॉन्ग डोस म्यूजिक पर जारी किया गया है।
म्यूजिकल पंजाबी फ़िल्म ‘अथरू’ का टाइटल सॉन्ग मुंबई में ग्रांड लॉन्च

