बेंगलुरु। आचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी नचिकेता मुनिश्री आदित्य कुमारजी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में डालमचंद सुराणा के निवास स्थान एचएसआर लेआउट में बेंगलुरु ईस्ट जोन तेरापंथ श्रावक समाज अर्थात् – एचएसआर लेआउट, सरजापुर रोड, केआर पुरम, बेल्लंदुर, मारथहली और व्हाइटफील्ड (HSKBMW) क्षेत्र वासियों की संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें यह प्रस्ताव पास हुआ कि इस क्षेत्र में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ईस्ट जोन का निर्माण होना चाहिए।
इस अवसर पर संगोष्ठी में उपस्थित श्रावक समाज को संबोधित करते हुए डॉ मुनिश्री पुलकित कुमार जी ने कहा संगठन में विशेष शक्ति होती है। संगठन से श्रावक समाज को बहुत लाभ होता है, समाज को संगठित करना प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है। तेरापंथ समाज ईस्ट जोन में बिखरे हुए श्रावकों को एकजुट करने के लिए तेरापंथ सभा का निर्माण अति आवश्यक है इससे धर्म आराधना का सामूहिक उत्साह भी बढ़ेगा। संगोष्ठी में डॉ मीठालाल जैन सुखलेचा को संयोजकिय दायित्व दिया गया। तथा सहसंयोजक के रूप में डालमचंद सुराणा एवं कार्यकारी सहसंयोजक के रूप में विवेक बरडिया को नियुक्त किया गया। इस प्रक्रिया में तेरापंथ महासभा कोलकाता में भेजने हेतु ईस्ट जोन तेरापंथ श्रावक समाज के 101 व्यक्तियों ने हस्ताक्षर दिये।
वरिष्ठ श्रावक डालमचंद सुराणा ने बताया मुनिश्री का 13 दिवसीय ईस्ट जोन क्षेत्र में प्रवास ही हम सभी के लिए बहुत ही ऐतिहासिक एवं प्रेरणादाई रहा। सहसंयोजक विवेक बरडिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा इस क्षेत्र में तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ सभा भवन भी जल्दी से जल्द बनाया जाएगा। अमन बारमेचा ने बताया मुनि श्री ने इस प्रवास में लगभग 200 तेरापंथ परिवारों की सार संभाल की तथा नए 70 परिवारों की खोजबीन हुई। मुनि श्री के प्रयास से इस क्षेत्र में चार ज्ञान शालाओं का शुभारंभ होने वाला है। ख्याति जैन ने मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। ऋचा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक सुराणा सिद्धार्थ सुराणा राजेश सेठिया रौनक जैन हेमंत जैन संजय गांधी अनिल कुमार पुगलिया यश जैन अनमोल जैन प्रणेश जैन नितेश भांडिया बसंत मोनिका पटवारी आदि कार्यकर्ताओं ने समर्थन व्यक्त किया।
मुनिश्री की प्रेरणा से ईस्ट जोन बेंगलुरु में बनेगी नई तेरापंथ सभा
Highlights
- समाज को संगठित करना प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है - मुनि पुलकित कुमार

