सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई की लोकल ट्रेन है टूरिस्ट की ‘फर्स्ट क्लास’ पसंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मुंबई की लोकल ट्रेन है टूरिस्ट की ‘फर्स्ट क्लास’ पसंद

Last updated: May 30, 2019 7:47 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:दुनिया में सबसे सस्ती परिवहन व्यवस्था शायद मुंबई में ही है। इसमें भी मुंबई लोकल तो सबसे सस्ती है। इसलिए सैरसपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद मुंबई लोकल होती है। इसका एक प्रमाण यह भी है कि पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 4.69 करोड़ रुपये के टूरिस्ट टिकट बेचे हैं। टूरिस्ट टिकट का मतलब है 1 दिन, 3 दिन या 5 दिन का वह टिकट, जिसे एक बार खरीदने पर मुंबई उपनगरीय रूट पर कहीं भी उतने दिनों के लिए घूमा जा सकता है। 
पश्चिम रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में औसतन 356 फर्स्ट क्लास टूरिस्ट टिकटों की बिक्री होती है, जबकि रोजाना औसतन 223 टिकट सेकंड क्लास के बिकते हैं। आमतौर पर मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में क्षमता से कहीं ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में बाहर से सैरसपाटे के लिए आने वालों की पहली पसंद फर्स्ट क्लास होती है, जहां अपेक्षाकृत कम भीड़ होती है। फर्स्ट क्लास की टिकट भी शहर में मौजूद अन्य ट्रांसपोर्ट के माध्यम के मुकाबले बहुत ही सस्ती होती है।
टूरिस्ट टिकटों की बिक्री देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगस्त से जनवरी तक यह शहर पर्यटकों के घूमने के लिए अनुकूल है। इनमें भी दिसंबर का महीना लोगों को खासा पसंद आता है। सालभर में औसतन 579 टिकट रोजाना बिकते हैं, जबकि दिसंबर महीने में औसतन 697 टूरिस्ट टिकटों की बिक्री रोजाना होती है। पश्चिम रेलवे ने पिछले साल दिसंबर में कुल 21,621 टूरिस्ट टिकट बेचे। इनमें से 13,898 फर्स्ट क्लास और 7,723 सेकंड क्लास के टिकट थे।
बारिश के दौरान मुंबई खबरों में रहती है। आमतौर पर लोकल ट्रेनें भी थम जाती हैं, इसलिए इस दौरान टूरिस्ट टिकटों की बिक्री कम हो जाती है। अप्रैल से जुलाई तक रोजाना औसतन 521 टूरिस्ट टिकटें बिकती हैं। आमतौर पर यह आंकड़ा 579 टिकटों का है। जुलाई में तो यह आंकड़ा 477 टिकट तक पहुंच जाता है। इसका मतलब है पर्यटक जुलाई में मुंबई भ्रमण टालते हैं।
आंकड़े

फर्स्ट क्लास किराया सेकंड क्लास किराया
1 दिन 314 275 136 75
3 दिन 16 440 21 115
5 दिन 26 515 66 135

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मनु भाकर ने निशानेबाजी में भारत के लिए 7वां ओलंपिक कोटा हासिल किया
Next Article मुलायम को वोट न देने पर दबंगों ने दलितों को पीटा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह: विलेपार्ले में अनुशासन दिवस का आयोजन
social
October 6, 2026
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एयरलाइन संचालन के विस्तार को समर्थन देने के लिए TajSATS फ्लाइट किचन की शुरुआत की
Business Mumbai / Maharshtra
October 6, 2026
मंत्री से मुलाकात के बाद एम्बुलेंस कर्मचारियों ने समाप्त किया धरना, बहाली का मिला आश्वासन
state
October 6, 2026
शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?