By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोक्ष के बिना निर्वाण की प्राप्ति संभव नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मोक्ष के बिना निर्वाण की प्राप्ति संभव नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: August 5, 2026 1:04 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • ज्ञान, दर्शन व चारित्र की बहती त्रिवेणी में श्रद्धालु लगा रहे गोते
  • उपासक श्रेणी के शिविरार्थी व प्रेक्षाध्यान शिविरार्थियों को आचार्यश्री ने प्रदान की उपसंपदा

लाडनूं। जैन विश्व भारती परिसर में योगक्षेम वर्ष का मंगल प्रवास करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में मानों धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियों का मेला-सा लगा हुआ है। देश-विदेश से लोग पूज्य सन्निधि में उपस्थित होकर अपने जीवन को आध्यात्मिकता से भावित बना रहे हैं।

कहीं आगमों के अध्ययन, वाचन आदि का कार्य चल रहा है तो कहीं प्रेक्षाध्यान, साधना आदि का कार्य चल रहा है। कितने-कितने चारित्रात्माएं तो कितने-कितने गृहस्थ भी तपस्या करने में जुटे हुए हैं। इस प्रकार मानों युगप्रधान अनुशास्ता की मंगल सन्निधि में ज्ञान, दर्शन और चारित्र की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है और श्रद्धालु इस त्रिवेणी में डुबकी लगाकर स्वयं के जीवन को धन्य बना रहे हैं।
नित्य की भांति मंगलवार को प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के लिए सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘बिना मोक्ष के निर्वाण कहां?’ को उत्तरज्झयणाणि आगम के माध्यम से विवेचित करते हुए कहा कि एक प्रश्न हो सकता है कि निर्वाण किसको प्राप्त हो सकता है?

‘इसका आगम में उत्तर दिया गया कि जिसका मोक्ष हो जाता है, सकल कर्म मुक्ति हो जाती है, उसीको निर्वाण प्राप्त हो सकता है। दूसरा प्रश्न भी हो सकता है कि मोक्ष किसको प्राप्त हो सकता है? इसका भी समाधान दिया गया कि जिसमें चारित्र गुण हैं, उसका मोक्ष हो सकता है। पुनः प्रश्न हो सकता है कि चरण गुण किसमें होता है? उत्तर प्रदान करते हुए बताया गया कि जिसमें सम्यक् ज्ञान होता है, उसमें चरण गुण हो सकते हैं। पुनः प्रश्न किया गया कि सम्यक् ज्ञान किसमें हो सकता है? समाधान प्रदान किया गया कि जो सम्यक् दर्शन वाला होता है, उसमें सम्यक् ज्ञान हो सकता है।अदर्शनी के पास ज्ञान नहीं होता। जो सम्यक् दर्शन वाला नहीं, उसमें सम्यक् ज्ञान भी नहीं हो सकता। जिसमें सम्यक् ज्ञान नहीं होता, उसमें चरण गुण नहीं हो सकते। जिसमंे गुण नहीं हैं, उसका मोक्ष भी नहीं हो सकता और जिसका मोक्ष नहीं होता, उसे निर्वाण नहीं प्राप्त हो सकता। दर्शन शब्द के अनेक अर्थ हो सकते हैं। दर्शन का एक अर्थ देखना होता है। दर्शन का दूसरा अर्थ नेत्र भी होता है, जिसके माध्यम से देखा जाता है। सामान्य अवबोध का नाम भी दर्शन है।

दर्शन शब्द का चौथा अर्थ है दिखाना। दर्शन शब्द का अर्थ सिद्धांत भी होता है। दर्शन शब्द का छठा अर्थ करें तो श्रद्धा, आस्था रुचि के संदर्भ में लिया जा सकता है। इस प्रकार दर्शन शब्द के छह अर्थ हो जाते हैं। यहां दर्शन शब्द श्रद्धा, आस्था के संदर्भ में उपयोग किया है। इसलिए शास्त्रकार ने कहा कि जिसके सम्यक् दर्शन नहीं है, उसे सम्यक् ज्ञान नहीं हो सकता।

सम्यक् दर्शन कारण और सम्यक् ज्ञान कार्य है। सम्यक् ज्ञान के बिना चरण गुण नहीं आ सकते। जिसमें चारित्र गुण नहीं होता, उसके मोक्ष नहीं होता। अमोक्ष का निर्वाण नहीं होता। इसलिए मिथ्यात्वी को सम्यक् ज्ञानी बनने का प्रयास करना चाहिए, जिससे वह मोक्ष की ओर भी गति कर सके। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए। उपासक शिविर के संभागियों को आचार्यश्री ने उपसंपदा प्रदान की। तदुपरान्त प्रेक्षाध्यान के शिविरार्थियों को आचार्यश्री ने उपसंपदा प्रदान की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा तीन जगह ELEVAT कार्यक्रम
Next Article लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें ‘माफ’ करने की बात करते हैं : राहुल
national
August 5, 2026
यश राज फिल्म्स ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए ‘राह रिकॉर्ड्स’ लॉन्च किया
entertainment
August 5, 2026
समान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग
entertainment
August 5, 2026
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!
entertainment
August 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?