By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी सरकार के आत्मनिर्भरता के दावे खोखलेः कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी सरकार के आत्मनिर्भरता के दावे खोखलेः कांग्रेस

Last updated: May 23, 2026 8:36 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार के आत्मनिर्भरता के दावों को खोखला बताते हुए कहा है कि सरकार जो कहती है वह हकीकत नहीं होता और यही वजह है कि आत्मनिर्भरता के उसके दावों के बावजूद देश की निर्भरता आयातित कच्चे तेल, रसोई गैस (एलपीजी) और प्राकृतिक गैस पर लगातार बढ़ रही है।
कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख प्रोफेसर राजीव गौड़ा तथा पार्टी नेता डॉली शर्मा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार लगातार आत्मनिर्भर भारत का दावा करती रही, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस के आयात पर पहले से अधिक निर्भर हो गया है तथा ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में सरकार विफल रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार तेल आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने की बात करती रही, लेकिन घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन घटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2005 में गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (जीएसपीसी) द्वारा कृष्णा-गोदावरी बेसिन में बड़े गैस भंडार मिलने का दावा किया था, लेकिन बाद में यह दावा खोखला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि बाद में जीएसपीसी का ओएनजीसी में विलय किया गया, जिसे कांग्रेस ने बड़ा आर्थिक मामला बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अग्रिम खरीद (फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट) और मूल्य जोखिम को नियंत्रित करने जैसे उपाय नहीं अपनाए गए, जिसका बोझ अब आम जनता को ईंधन मूल्य वृद्धि के रूप में उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की कमी का असर उर्वरकों की कीमतों पर भी पड़ा है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा है। उनका कहना था कि सस्ते कच्चे तेल के दौर में सरकार और तेल कंपनियों ने लाभ कमाया, लेकिन उसका फायदा आम उपभोक्ताओं को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नेपाल, मलेशिया, आयरलैंड और थाईलैंड जैसे कई देशों ने ईंधन कीमतों को नियंत्रित करने के लिए करों में राहत और सब्सिडी जैसे कदम उठाए, जबकि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का सीधा असर महंगाई, परिवहन लागत और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी जनविरोधी और पूंजीपरस्तीः तेजस्वी
Next Article धर्म की साधना के प्रति रहें जागरूक : आचार्यश्री महाश्रमण 

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की वैधता रखी बरकरार, फैसले पर उठे सवाल
national
May 27, 2026
लुक्स ही नहीं, आवाज़ से भी खौफ पैदा करेंगे ऋषभ साहनी, ‘नागाबंधम’ के लिए एक्टर ने की नेक्स्ट-लेवल तैयारी
entertainment
May 27, 2026
जमीन विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने पत्रकार को दी धमकी, वीडियो वायरल
state
May 27, 2026
तेरापंथी सभा बोईसर का वार्षिक साधारण सभा का संपन्न, चंद्रप्रकाश सोलंकी पुनः बने अध्यक्ष
social
May 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?