नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि गाज़ा की तबाही के लिए पूरी दुनिया इजरायल की आलोचना कर रही है और इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को नैतिक नहीं कहा जा सकता है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्री मोदी की इजरायल यात्रा पर बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पीड़ितों और निर्दोषों की पीड़ा पर भारत का नजरिया हमेशा संवेदनशील रहा है इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि श्री मोदी प्रधानमंत्री इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समक्ष भी अपने परंपरागत भारतीय दृष्टिकोण को रखेंगे। श्रीमती वाड्रा ने कहा “मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी इज़रायल की अपनी यात्रा के दौरान संसद को संबोधित करते हुए गाज़ा में हज़ारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का ज़िक्र करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।
I hope that the Hon Prime Minister @narendramodi ji mentions the genocide of thousands of innocent men, women and children in Gaza while addressing the Knesset on his upcoming trip to Israel and demands justice for them. India has stood for what is right throughout our history as…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 25, 2026

