By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी बोले- महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोना के खिलाफ देश जो युद्ध लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मोदी बोले- महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोना के खिलाफ देश जो युद्ध लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं

Last updated: March 25, 2020 5:44 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

वाराणसी: कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से संवाद किया। मोदी ने कहा- मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि कोरोना के विरूद्ध जो युद्ध देश ने छेड़ा है, उसमें हिंदुस्तान और 130 करोड़ देशवासियों को विजय हासिल हो। काशी का सांसद होने के नाते मुझे ऐसे समय आपके बीच में होना चाहिए था। लेकिन, दिल्ली में जो गतिविधियां हो रही हैं, उससे आप परिचित हैं। मैं वाराणसी के बारे में निरंतर अपडेट ले रहा हूं। महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं।

मोदी ने कहा कि आज 130 करोड़ महारथियों के साथ मुझे यह युद्ध जीतना है। संकट की इस घड़ी में काशी सबका मार्गदर्शन कर सकती है। काशी का अनुभव शाश्वत, सनातन है। आज लॉकडाउन की परिस्थिति में काशी देश को संयम, समन्वय और संवेदनशीलता सिखा सकती है। साधना, सेवा और समाधान सिखा सकती है। काशी यानी शिव। शिव यानी कल्याण। महादेव की नगरी में संकट से जूझने और सबको राह दिखाने का साहस नहीं होगा तो किसमें होगा। कोरोना के लिए देशभर में व्यापक तैयारी की जा रही है। लेकिन, हम सबको यह ध्यान रखना है कि सोशल डिस्टेंसिंग, घरों में बंद रहना इस समय एकमात्र उपाय है। उन्होंने इस संवाद के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ के जरिए सुझाव भी मांगे थे।

मोदी ने वॉट्सऐप नंबर जारी किया

मोदी ने कोविड-19 संबंधी जानकारी के वॉट्सऐप नंबर दिया। उन्होंने कहा कि 9013151515 पर आप वॉट्सऐप करके जुड़ सकते हैं। बीमारी से जुड़ी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

वाराणसी के लोगों से मोदी के सवाल-जवाब:

कृष्णकांत वाजपेयी, वाराणसी- बातें हो रही हैं कि गर्मी आने से वायरस खत्म हो जाएगा?

जवाब- कई लोगों को इस बारे में गलतफहमियां हैं। मनुष्य का स्वभाव है कि जो खुद के अनुकूल हो, उसे स्वीकार कर लो। कई बार होता यह है कि अहम बातें जो प्रामाणिक होती है, उस पर लोगों का ध्यान होता ही नहीं है। इस बीमारी में जो बातें समझने वाली है, वह यह कि भेदभाव नहीं करती। यह समृद्ध देश पर भी कहर बरपाती है और गरीब पर भी। जो व्यायाम करते हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। ये वायरस उनको भी अपनी चपेट में ले लेता है। हमें सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान देना चाहिए औऱ दूरी बनाए रखना चाहिए।

देश में अब तक कोरोना से संक्रमण के साढ़े 598 मामले आ चुके हैं। जबकि, 12 की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 22 मार्च को देश की जनता से खुद पर कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया था। जिसका लोगों ने बखूबी पालन भी किया। इसके बाद देशभर में लॉकडाउन भी किया गया। लेकिन, ऐसी तमाम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें लोग लॉकडाउन का उलंघन करते हुए नजर आए। कमोबेश यही हालत देशभर में रहे। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने मंगलवार रात देशभर में लॉकडाउन (कर्फ्यू जैसे हालात) की घोषणा कर दी। इससे जो जहां था, वहीं थम गया।

यूपी में कोरोना संक्रमण की ये स्थिति
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की बीमारी को आपदा घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के 38 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। कोरोना बीमारी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि, बीते 24 घंटे के भीतर 5 नए केस आए। हालांकि, राहत की बात ये है कि, 11 लोग इलाज के बीच ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन इस बीमारी से यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा जैसे 11 शहर प्रभावित हैं। यहां संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उत्तर प्रदेश में पान मसाला की बिक्री और उत्पादन पर लगा प्रतिबंध
Next Article कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में PM मोदी कमांडर :चिदंबरम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?